फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एक हजार से ज्यादा शस्त्र जमा, 461 रेड कार्ड जारी

एक हजार से ज्यादा शस्त्र जमा, 461 रेड कार्ड जारी

Mon, 20 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
एक हजार से ज्यादा शस्त्र जमा, 461 रेड कार्ड जारी
शामली। निकाय चुनाव के मद्देनजर कोतवाली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई कोताही बरतने को तैयार नहीं है। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो इसके लिए कप्तान के आदेश पर एक हजार से ज्यादा शस्त्र जमा किए जा चुके हैं। जबकि 400 से ज्यादा रेड कार्ड जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

22 नवंबर को जिले में निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदान होना है, इसके चलते पुलिस लगातार प्रयास कर रही है कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो। इसके लिए एसपी सख्ती बरते हुए है। मुचलका पाबंद करने के साथ ही जिला बदर, हिस्ट्रीशीटर तथा गुंडों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा पूर्व गुंडों तथा गैंगस्टर के खिलाफ भी निगरानी करने के साथ उन पर नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में जिले में सभी दस निकाय क्षेत्रों में जितने भी लाइसेंस है उनको जमा करने के निर्देश दिए गए थे। अभी तक शामली में 237 शस्त्रों में से 202 शस्त्र जमा किए जा चुके है, जबकि गढ़ीपुख्ता में 220 शस्त्रों में अभी तक 157 जमा किए गए हैं।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र में 182 शस्त्रों में से 168 शस्त्र जमा किए जा चुके हैं। कांधला कस्बे में कुल 125 शस्त्रों में अभी तक 80 शस्त्र जमा किए जा चुके है। कैराना शहर क्षेत्र में 300 में से 225 शस्त्रों को जमा किया जा चुका है। झिंझाना और ऊन शहर में 195 शस्त्रों में से 185 शस्त्र जमा किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


461 लोगों को रेड कार्ड जारी
जिले में पुलिस द्वारा खुराफातियों को पुलिस किसी भी सूरत में बख्शने के मूड में नहीं है। ऐसे लोग जो खुराफात कर सकते हैं तथा पूर्व झगड़ा कर चुके हैं। उनको रेड कार्ड जारी किए जा रहे हैं। इसके तहत शामली कोतवाली में अभी तक 191, गढ़ीपुख्ता 30, थानाभवन 70 रेड कार्ड, कांधला में 60 रेड कार्ड और कैराना में 60 रेड कार्ड तथा झिंझाना में 50 रेड कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

190 लाइसेंसी शस्त्र जमा किए
झिंझाना। निकाय चुनावों के मद्देनजर पुलिस ने ऊन, चौसाना, झिंझाना क्षेत्र के 200 लाइसेंस शस्त्रों में से 190 लाइसेंसी शस्त्र जमा कर लिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि 800 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई है तथा 50 लोगों को लाल कार्ड जारी किए गए। ताकि चुनाव के दौरान कोई व्यक्ति खलल न डालने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed