{"_id":"59b43abc4f1c1bed7f8b57a7","slug":"171504983740-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनत को हराकर भभीसा बना कबड्ड़ी का विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनत को हराकर भभीसा बना कबड्ड़ी का विजेता
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कस्बा बनत में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसंन चौधरी ने किया। जनपद की दस टीमों ने प्रतिभाग कर अपना दम दिखाया, जिसमें गांव भभीसा की टीम विजेता रही।
शनिवार को कस्बा बनत स्थित शिव मंदिर में अमेच्योर एसोसिएशन द्वारा कबड्ड़ी प्रतियोगिता आयोजित कराई। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रसन्न चौधरी ने सभी प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय करते हुए मेहनत व लगन से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं में काफी प्रतिभा छिपी है। इसलिए सभी को अपनी प्रतिभा पढ़ाई के साथ साथ खेलों की ओर भी ध्यान देकर देश में क्षेत्र का नाम रोशन करे। प्रतियोगिता में दस टीमों ने हिस्सा लिया। प्रथम सेमीफाइनल मैच बनत और बंतीखेड़ा के बीच हुआ, जिसमें बनत 37-36 से विजय हुआ। दूसरा सेमीफाइनल मैच गांव कनियान व भभीसा के बीच हुआ। जिसमें भभीसा 25-19 से विजय रहा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बनत और भभीसा के बीच हुआ। जिसमें कांधला क्षेत्र के गांव भभीसा की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बनत को 16-12 से विजेता बनकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। जिसके विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवार्डी संजीव बालियान रहे। निर्णायक की भूमिका, यशपाल पंवार, संजीव कुमार, पराग, सुनील कुमार, अमित व धीरज रहे। अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय कबड्ड़ी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह ताना, संघ के चेयरमैन वेदपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, कबड्ड़ी जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार, संदीप पंवार, सचिव ओमसिंह वर्मा, उपाध्यक्ष वरुण पंवार आदि मौजूद रहे।