फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाजपा खेल उत्सव में खिलाड़ियों की उमड़ी भीड़

भाजपा खेल उत्सव में खिलाड़ियों की उमड़ी भीड़

Thu, 07 Sep 2017 12:13 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
भाजपा खेल उत्सव में खिलाड़ियों की उमड़ी भीड़
शामली।
विज्ञापन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत तीन दिवसीय खेल उत्सव का शुभारंभ सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में हुआ। इसमें क्रिकेट, कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई, इसमें 47 टीमों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री अनुप गुप्ता, विशिष्ट अतिथि अजय संगल, जिला अध्यक्ष पवन तरार, मोहित बेनीवाल, प्रदेश मंत्री, भाजयुमो, क्षेत्रीय संयोजक युवा मोर्चा वरुण गोयल, क्षेत्रीय सह-संयोजक आयुष पंवार, जिला संयोजक पुनीत द्विवेदी, जिला महामंत्री राजन बत्रा एवं विशेष सरोहा, नगर अध्यक्ष डाक्टर विपिन कौशिक, डाक्टर अनुराग शर्मा एवं संदीप नामदेव ने भारत मां व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया। छात्र-छात्राओं द्वारा वंदेमातरम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण की धुरी है एवं राष्ट्र के विकास का ध्वजवाहक है। विशिष्ट अतिथि अजय संगल, क्षेत्रीय संयोजक वरुण गोयल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम संयोजक पुनीत द्विवेदी एवं खेल उत्सव प्रमुख संदीप नामदेव ने बताया कि क्रिकेट, वॉलीबाल, कबड्ड़ी का आयोजन किया जाएगा। इसमें 600 खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ है और कुल 47 टीमें भाग लेगी। कबड्ड़ी की 22, क्रिकेट 13 और वॉलीबाल की 12 टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम संचालन डाक्टर अनुराग शर्मा ने किया। इस अवसर पर रामजी लाल कश्यप, यशपाल पंवार, डाक्टर मनोज, अरुण बंसल अनिल गोयल, गोपाल चौहान, अमित, प्रमोद, रवि कश्यप, वासु भंवरा, पंकज कश्यप, नीरज जाटव, आशु नामदेव, मनीष, अनुज संगल, तेजस्वी पंवार, विनय, गुलवीर तोमर, देवाशीष वर्मा, शिवांक, वैभव संगल, अमित मित्तल, आयुष भारद्वाज, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed