{"_id":"59989dfb4f1c1b5a188b47ef","slug":"171503174139-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल बेलदार की हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल बेलदार की हो गई मौत
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में घायल बेलदार की मौत
गढीपुख्ता।
बाबरी थाना क्षेत्र में हादसे में घायल बेलदार सोनू की उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को उसका शव गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव पलठेड़ी में लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव पलठेड़ी निवासी सोनू (28) पुत्र रणवीर सिंह लोक निर्माण विभाग में बेलदार के पद पर तैनात था। 10 अगस्त को वह बाइक से शामली से मुजफ्फरनगर जा रहा था। बाबरी क्षेत्र में मुजफ्फरनगर मार्ग पर गांव फतेहपुर के पास बस की साइड लगने से घायल हो गया था। उसका उपचार यमुनानगर स्थित अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार रात उपचार के दौरान सोनू ने दम तोड़ दिया। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी सोनू के घर पहुंचकर घटना पर दुख जताया तथा पीडित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।