{"_id":"598b5f194f1c1b86628b46a7","slug":"171502306073-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारे नाम से फर्जी शपथ पत्र दिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारे नाम से फर्जी शपथ पत्र दिया गया
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
ऊन ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का भाजपा नेताओं का सपना अधूरा रह सकता है। कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत राज अधिकारी के समक्ष पेश होकर कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के लिए उन्होंने शपथपत्र नहीं दिया, बल्कि उनको गुमराह करके हस्ताक्षर करा लिए गए। कहा कि हम अविश्वास प्रस्ताव लाने पर सहमत नहीं है।
गौरतलब है कि भाजपा नेताओं ने ऊन ब्लाक प्रमुख मेमकला पत्नी कर्मबीर सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए गोलबंदी कर दी थी। पिछले दिनों भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामजीलाल कश्यप के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी को शपथपत्र देकर अविश्वास प्रस्ताव पारित कराने की मांग की थी। तब उन्होंने 70 सदस्यों का समर्थन होने का दावा किया था, लेकिन जैसे जैसे शपथपत्रों के सत्यापन की तिथि नजदीक आई, तो क्षेत्र पंचायत सदस्यों की स्थिति डांवाडोल होने लगी। मंगलवार को ऊन ब्लाक प्रमुख पति कर्मबीर सिंह ने सदस्यों के साथ बैठ करके उनको समझाकर अपने समर्थन में कर लिया था।
इसी के चलते बुधवार को करीब 10 सदस्यों ने जिला पंचायत राज अधिकारी नरेश चंद्र से उनके कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की। अविश्वास प्रस्ताव के लिए उन्होंने शपथपत्र नहीं दिए, बल्कि उन्हें गुमराह करके हस्ताक्षर करा लिए गए। वह अविश्वास प्रस्ताव लाने में साथ नहीं है। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी को उन्होंने नया प्रत्यावेदन तैयार करके दिया। वहीं, यह भी बताया कि एक सदस्य का मृत्यु उपरांत भी शपथपत्र विपक्षी लोगों द्वारा दिया गया है। हालांकि उसका साक्ष्य उन्होंने पेश नहीं किया।
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी नरेश चंद्र ने बताया कि ऊन क्षेत्र पंचायत के सदस्य अपना प्रत्यावेदन देकर गए हैं, जिसमें उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव वाले शपथपत्रों को गलत बताया है। फिलहाल अविश्वास प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।