{"_id":"596e593d4f1c1b844a8b4891","slug":"171500404029-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ शिविरों में उमड़ा रहा आस्था का सैलाब, रंगोली बनाकर सजा दिया कांवड़ मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ शिविरों में उमड़ा रहा आस्था का सैलाब, रंगोली बनाकर सजा दिया कांवड़ मार्ग
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ शिविरों का माहौल हुआ शिवमय
शामली।
हरिद्वार से गंगाजल के साथ कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्तों के स्वागत के लिए शहर के कैराना रोड गुलजारी वाला शिवमंदिर, श्रीहनुमान धाम, शिवचौक, माजरा रोड पर भाकूवाला शिवमंदिर को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। शिवभक्तों की सेवा के लिए श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ रहा है। समूचा शामली शिवमय नजर आ रहा है।
मुजफ्फरनगर सीमा से लेकर कैराना यमुना पुल तक स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। शिवचौक समिति के तत्वावधान में शिवभक्तों को दूध का वितरण किया जा रहा है। देर रात तक भगवान शिव की आरती के बाद कार्यक्रम का समापन हो रहा है। हनुमान धाम के कांवड शिविर संचालक जोगेंद्र सेठी के अनुसार कांवड़ियों के लिए भोजन ,चिकित्सा, दूध का वितरण किया जारहा है। शिविर में शिव पार्वती की सुंदर झांकी प्रस्तुत कर डीजे पर भजनों की गूंज रही। उधर, सरस्वती विद्यामंदिर के छात्रों ने शिव चौक पर कांवड़ियों के लिए ठंडे जल की व्यवस्था की। हरियाणा जाने वाले कांवड़ियों को फलों का वितरण किया गया। आचार्य प्रशांत तोमर, विकास तोमर, वरुण विश्वकर्मा, मनोज कुमार,शिवम वर्मा, अभय धीमान, नितिश जागिंड़ ने श्रमदान किया।