फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पेयजल पाइप लाइन लिकेज, लोग परेशान

पेयजल पाइप लाइन लिकेज, लोग परेशान

Mon, 03 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
पेयजल पाइप लाइन लिकेज, लोग परेशान
कांधला।
विज्ञापन

पालिका की पेयजल पाइप लाइन लीक होने के कारण मोहल्ला कानूनगोयान निवासी दर्जन भर लोगों के मकानों में दरारें आ गईं। आरोप है कि पालिका प्रशासन को बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। पीड़ित लोगों ने जिलाधिकारी से मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान से होकर जाने वाली पालिका की पेयजल पाइप लाइन में पिछले कुछ दिनों से लीकेज के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लावासी सोनू, सुरेश, श्यामकुमार, बाबू, जियालाल, इस्तखार, अनीस, श्यामकुमार आदि का कहना है कि लगातार पानी भरा रहने से घरों की दीवार में नमी आ चुकी है, कई घरों की दीवारों में दरारें तक पड़ गई हैं। पालिका की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर मोहल्ले के लोगों ने अपने पास से पैसा एकत्र करके पूरी पाइप लाइन को ठीक कराया था। इस मामले में जिलाधिकारी सेे कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है, अगर इस तरह की कोई परेशानी मोहल्ले के लोगों के सामने है तो उसका जल्द निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed