फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कार्रवाई नहीं करने पर साधू ने काटा कोतवाली में हंगामा

कार्रवाई नहीं करने पर साधू ने काटा कोतवाली में हंगामा

Sat, 01 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
कार्रवाई नहीं करने पर साधू ने काटा कोतवाली में हंगामा
साधु ने किया कोतवाली में हंगामा
विज्ञापन

कैराना। राजस्थान के कोलेश्वर धाम मंदिर का साधु सतवीरनाथ शुक्रवार को बस से हरिद्वार जा रहा था। वह कैराना उतर गया और मंदिर के नाम की रसीद लेकर तहसील के सामने एक दुकान पर पहुंचा। इसी दौरान किसी ने उसके थैले में रखे 9500 रुपये निकाल लिए। साधुु कोतवाली कैराना पहुंचा और पैसे बरामद करने की मांग करते हुए तहरीर दी। उधर पुलिस द्वारा बदमाश को समय रहते नहीं पकड़ने को लेकर गुस्साए साधु ने हंगामा कर दिया। इस दौरान पुलिस ने साधु को धमका दिया, जिस पर गुस्साए साधु ने हाथ में एक रस्सी ली और कोतवाली में आत्महत्या करने की धमकी दे दी। इससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। जिसके बाद पुलिस ने साधु को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed