फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   वेदो से मिलता है संपूर्ण विधाओं का ज्ञान:रणबीर

वेदो से मिलता है संपूर्ण विधाओं का ज्ञान:रणबीर

Wed, 21 Jun 2017 12:12 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
वेदो से मिलता है संपूर्ण विधाओं का ज्ञान:रणबीर
जलालाबाद। आर्य समाज मंदिर में दो दिवसीय वेदोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान यज्ञ कर महर्षि दयानंद के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

मंगलवार को वेदोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञाचार्य सत्यदेव आर्य ने यज्ञ कराकर किया। मुख्य यजमान डॉक्टर धर्मवीर पाल सपत्नीक मौजूद रहे। वेदों के विषय पर आचार्य रणबीर आर्य ने कहा कि वेद संसार की धरोहर है। उसमें संपूर्ण सृष्टि समाहित है। उन्होंने कहा कि संसार की संपूर्ण विद्याओं का ज्ञान वेदों से प्राप्त होता है, जिससे हमारा जीवन सार्थक बनता है। वेद की भाषा संसार की भाषाओं की जननी है । भजनोपदेशक अंजलि आर्या ने अपने भजनों के माध्यम से महर्षि दयानंद के बताए गए मार्ग के अनुसरण की प्रेरणा दी। स्वामी सुदेश आर्य ने भी आर्यसमाज के दस नियमों पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता खजान सिंह आर्य व संचालन डाक्टर सुभाष आर्य ने किया। इस दौरान विजय सिंह आर्य, कुलदीप आर्य, रतन सिंह आर्य, सुभाष आर्य, डॉक्टर रणजीत सिंह, देवेंद्र आर्य, रतन सिंह आर्य, महेश आर्य, बाबूराम नायक, आतित्य आर्य, अनुराधा आर्य, कुसुमलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed