फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   17 schools in the district are invalid, children should not be enrolled

Shamli News: जिले में 17 स्कूल अमान्य, बच्चों का न कराए दाखिला

Fri, 19 Jul 2024 03:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 19 Jul 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
17 schools in the district are invalid, children should not be enrolled
शामली। जनपद में अमान्य स्कूलों की भरमार है। नया सत्र शुरू हुए लगभग ढाई माह हो गए है, लेकिन अभी तक किसी भी अमान्य स्कूलों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बेसिक शिक्षा अधिकारियों की जांच में सभी ब्लॉकों में 17 अमान्य स्कूल चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले में चल रहे अमान्य स्कूलों को बंद कराने के आदेश विगत वर्ष ही प्राप्त हो गए थे। उस समय जिला प्रशासन की सख्ती के चलते अमान्य स्कूलों की सूची तैयार कर ली गई थी। इस वर्ष भी शासन स्तर से अमान्य स्कूलों को बंद कराने के लिए आदेश जारी हुए है, लेकिन स्कूल खुलने के ढाई माह बाद भी का कार्रवाई शून्य है। जनपद के चार ब्लॉकों में खुलेआम शिक्षा विभाग की सूची के अनुसार 17 अमान्य स्कूल खुलेआम संचालित हो रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा स्कूल थानाभवन ब्लॉक में चल रहे है।
विज्ञापन

सभी पांच बीईओ को निर्देश देकर अमान्य स्कूलों की सूची तैयार कराई गई थी। जिले में ऐसे 17 अमान्य स्कूल संचालित है जिनकी किसी भी बोर्ड से मान्यता नहीं है। सभी स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किया गया है और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए है। यदि स्कूल संचालक मान्यता नहीं लेते है तो सभी स्कूल बंद कराते हुए छात्र-छात्राओं के दाखिले सरकारी स्कूलों में कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लता राठौर, बेसिक शिक्षा अधिकारी

अभिभावकों को भी होना होगा जागरूक
बीएसए के अनुसार अमान्य स्कूलों के प्रति अभिभावकों को भी जागरूक होना होगा। अपने बच्चे का दाखिला कराने से पहले उन्हें स्कूल के प्रधानाध्यापक से स्कूल की मान्यता दिखाने के लिए कहना होगा। मान्यता की जांच करने के बाद ही अभिभावकों को अपने बच्चे का दाखिला कराना चाहिए।
शामली ब्लॉक के अमान्य स्कूलों की सूची
1-सेंट शिव चाइल्ड स्कूल सिक्का।
2-एसजीएस स्कूल गांव चूनसा।
3-गुडविल पब्लिक स्कूल गांव लांक।
4-सर्वोदय पब्लिक स्कूल गांव लिलौन।
5-अध्ययन पब्लिक स्कूल सिक्का।
-कांधला ब्लॉक के अमान्य स्कूलों की सूची
1- शिव पब्लिक स्कूल गांव इस्सोपुर टील।
2-इंडियन पब्लिक स्कूल गांव इस्सोपुर टील।
3-शहीद भगत सिंह स्कूल गांव मखमूलपुर।
4-राज एकेडमी गांव मखमूलपुर।
5-एसवीएस पब्लिक स्कूल गांव मीमला।
-थानाभवन ब्लॉक के अमान्य स्कूलों की सूची
1-जीडीएम पब्लिक स्कूल महावतपुर।
2-इंडियन पब्लिक स्कूल अंबेहटा याकूबपुर।
3-सूर्य पब्लिक स्कूल देवीपुरा।
4-देव पब्लिक स्कूल देवीपुरा।
5-फैजान पब्लिक स्कूल भैसानी इस्लामपुर।
6-एसके मॉडर्न पब्लिक स्कूल गांव मादलपुर।
-ऊन ब्लॉक के अमान्य स्कूलों की सूची
1-वैदिक आश्रम पब्लिक स्कूल बीवीपुर जलालाबाद।
नोट - बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा जारी सूची के अनुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed