फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   16525 cusecs of water released into Yamuna from Hathinikund Barrage

Shamli News: हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा 16525 क्यूसेक पानी, किसानों की चिंता बढ़ी

Sat, 19 Jul 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 19 Jul 2025 12:34 AM IST
सार

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज से शुक्रवार सुबह आठ बजे यमुना नदी में 16525 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा गया।

विज्ञापन
16525 cusecs of water released into Yamuna from Hathinikund Barrage
कैराना में बढ़ता यमुना नदी का जलस्तर - फोटो : लहचूरा बांध के 13 फाटक खोलकर छोड़ा जा रहा पानी। संवाद

विस्तार

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज से शुक्रवार सुबह आठ बजे यमुना नदी में 16525 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा गया। इससे नदी के जलस्तर में करीब 60 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यमुना का जलस्तर 228.07 मीटर था, जो शुक्रवार सुबह तक बढ़कर 228.67 मीटर पहुंच गया। हालांकि यह अभी चेतावनी बिंदु 231 मीटर और खतरे के निशान 231.5 मीटर से नीचे बना हुआ है, लेकिन प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन


बारिश के बाद बैराज पर जल दबाव बढ़ गया, जिसके चलते डिस्चार्ज किया गया पानी आसपास के इलाकों में असर डाल सकता है। प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed