{"_id":"5c30eb79bdec222c35626925","slug":"161546709881-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्डो के आधार फीडिंग में प्रदेश में शामली तीसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्डो के आधार फीडिंग में प्रदेश में शामली तीसरे स्थान पर
विज्ञापन
राशन कार्डों के आधार फीडिंग में प्रदेश में शामली तीसरे स्थान पर
अमर उजाला ब्यूरो
शामली जिले में राशन कार्डों के आधार फीडिंग में शामली जनपद प्रदेश स्तर में तीसरे स्थान पर है। जनपद में समस्त नगरीय क्षेत्रों की उचित दर विक्रेताओं गरीब को अन्न योजना पखवाडे़ के तहत खाद्य एवं रसद विभाग की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 6 जनवरी से 11 जनवरी तक प्रत्येक ग्राम पंचायत अधिकारी- ग्राम विकास अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्रांतर्गत छूटे हुऐ पात्र परिवारों का फार्म भरवाकर तहसील स्तरीय आपूर्ति कार्यालय में जमा करेंगे, ताकि छूटे हुए पात्रों का राशन कार्ड निर्गत किया जा सके।
डीएम अखिलेश कुमार ने बताया कि शामली में 6 से 15 जनवरी तक प्रत्येक ग्राम सभा की सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन कर वितरण की समीक्षा की जाएगी। ब्लॉक स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक 16, 17 व 18 जनवरी में प्रत्येक ब्लॉकों में आयोजित की जाएगी। 19 जनवरी को जनपद स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में राशन कार्डों के आधार फीडिंग 62.09 प्रतिशत है। जनपद प्रदेश स्तर पर तीसरे स्थान पर है। जनपद में समस्त नगरीय क्षेत्रों की उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर ई-पॉस मशीन के माध्यम से खाद्यान्न मिट्टी तेल का वितरण कराया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में माह शीघ्र ही इपॉस के माध्यम से खाद्यान्न वितरण प्रस्तावित है। जनपद स्तर पर राशन डीलरों की ई-पॉस के संबंध में प्रशिक्षण कराया जा चुका है। ईपॉस मशीन से वितरण में जनपद का प्रदेश में प्रथम स्थान है। उन्होंने बताया कि उचित दर विक्रेताओं द्वारा प्रत्येक माह 5 तारीख से लेकर 20 तारीख तक उठाए गए खाद्यान्न का वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया जाता है।