{"_id":"5c193d2cbdec225706705b8b","slug":"161545157932-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीएसपी कॉलेज में ऊर्जा संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ीएसपी कॉलेज में ऊर्जा संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टर बनाकर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को वनस्पति विज्ञान एवं रसायन विज्ञान की विभागीय परिषदों के संयुक्त तत्वावधान में ऊर्जा संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता तथा पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपनी सुंदर प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में विभागीय परिषद के तत्वावधान में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी समीक्षा, गौतम ने प्रथम, बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा कुमारी रूपांशी सिंघल ने द्वितीय तथा मौ. शाहबाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जज की भूमिका निभा रही डा. नीतू त्यागी, डा. रीनू एवं डा. आंचल यादव ने प्रतिभागियों के प्रयास की सराहना की। दूसरी ओर, रसायन विज्ञान विभागीय परिषद द्वारा विभागाध्यक्ष डा. अजय बाबू शर्मा के नेतृत्व में प्रतिभागियों द्वारा ऊर्जा के महत्व एवं संरक्षण विषय पर पावर प्वाइंट प्रस्तुत किया गया, जिसमें रूपांशी, आमिर, नौशाद, शाहबाज, मीनू, प्रियांशी, अंशुल आदि का प्रस्तुतीकरण सराहनीय रहा। इस मौके पर डॉ. अजय बाबू शर्मा ने बताया कि किस तरह ब्रह्मांड में लगातार नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि हो रही है तथा सकारात्मक ऊर्जा कम हो रही है, जिस दिन सकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी, उस दिन पृथ्वी का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि ऊर्जा जीवन की मूलभूत आवश्यकता है, जिसके लिए हमें मिल-जुलकर ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रयास करना चाहिए, जिससे सभी लोगों को आवश्यकतानुसार ऊर्जा की आपूर्ति सुलभ हो सके। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. चमन लाल ने बताया कि सूर्य ही एकमात्र प्राकृतिक ऊर्जा का स्रोत है, जिस ऊर्जा को पौधे ग्रहण कर सभी जीवों के लिए भोजन निर्माण करते हैं। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर पृथ्वी को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने हेतु प्रयास करने चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि सभी को अधिक से अधिक ऊर्जा संरक्षित करनी चाहिए। इस मौके पर डा. राजेश कुमार अग्रवाल, डा. भूमेश कुमार, डा. हंसराज, डा. संदीप कुमार, डा. उत्तम कुमार आदि उपस्थित रहें।