{"_id":"5bfc47e9bdec22419f5c1e4d","slug":"161543260137-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंट फ्रांसिस स्कूल में खसरा और रूबैला का बच्चों को टीकाकरण किया गया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंट फ्रांसिस स्कूल में खसरा और रूबैला का बच्चों को टीकाकरण किया गया।
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रुबेला टीकाकरण अभियान की शुरूआत
शामली। सोमवार से जिले में खसरा, रुबेला टीकाकरण अभियान की शुरुआत शहर के सेंट फ्रांसिस स्कूल से हुई। स्कूल के कक्षा नौ की छात्रा आस्था आनंद टीकाकरण कराने वाली पहली छात्रा बनी। पहले दिन 17445छात्रों का टीकाकरण हुआ।
स्वास्थ्य विभाग ने इस सोमवार को शहर के सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल से इस अभियान को शुरू किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य बिजूटोर और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजकुमार सागर ने संयुुक्त रूप से किया। व्यवस्थति ढंग से स्कूल में टीकाकरण शुरू हुआ। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कक्षावार एक एक सेक्शन के छात्रों को बुलाया। पहले उन्हें टीके के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि ये टीका उन्हें रुबेला नाम के खतरनाक बुखार से बचाएगा। इसके बाद अधिकारियों की देखरेख में बच्चों का टीकाकरण शुरू हुआ। कक्षा नौ की छात्रा आस्था आनंद को सबसे पहला टीका लगाया गया। टीके के बाद छात्रों को कुछ देर वाच किया गया। इसके बाद उन्हें क्लास में भेजा गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि ये टीका बेहद आसान है। सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को इसका टीका जरूर लगवाना चाहिए। ये अभियान कुल पांच सप्ताह चलेगा। पहले दो सप्ताह स्कूलों में जाकर स्वास्थ्य टीमें टीकाकरण करेंगी। जनपद के दूसरे कस्बों में भी अभियान चलाया गया। इसके बाद दो सप्ताह कम्यूनिटी सेंटरों और आखिर एक सप्ताह छूटे हुए बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। इस मौके पर एसीएमओ डॉ सफल कुमार, डॉक्टर रमेश चंद्रा, डॉ डीवी सिंह, सुधीर तेवतिया, परवेज तालिब, जनपदीय कोल्ड चैन मैनेजर, दीपक शर्मा, आरआई सहायक, अंकित आदि का सहयोग रहा।