फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   धर्म की रक्षा करों, धर्म आपकी रक्षा करेगा

धर्म की रक्षा करों, धर्म आपकी रक्षा करेगा

Sat, 08 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
धर्म की रक्षा करों, धर्म आपकी रक्षा करेगा
धर्म की रक्षा करो, धर्म आपकी रक्षा करेगा
विज्ञापन

थानाभवन। विश्व हिंदू परिषद की ओर से स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने लव जेहाद के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विहिप के कार्यों के बारे में लोगों को बताया।
शुक्रवार शाम को कस्बे के जस्सूवाला मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विहिप के जिला सेवा प्रमुख भारत भूषण शर्मा ने विहिप की स्थापना, सामाजिक समरसता के बारे में जानकारी दी। कहा कि विहिप का निर्माण 29 अगस्त 1964 में हुआ, जिसकी घोषणा कुंभ में 1966 में हुई। इसका मुख्य मकसद है कि आप धर्म की रक्षा करोगे, तो धर्म आपकी रक्षा करेगा। उन्होंने धर्म की रक्षा करने के विषय में लोगों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि शालू राणा ने इस्लामिक लव जेहाद के बारे जानकारी दी। उन्होंने आगामी सात अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विनोद रोहिला, देवेंद्र पाल, सुनील कुमार, शोभित तायल, रामभूल फौजी, राजकुमार, सतीश पांचाल, भगत वाल्मीकि, तिलक वाल्मीकि, सिनोद कुमार, मोहित तायल, रंजीत वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवकों ने मिलकर गोवंश के शव को दफनाया
थानाभवन। शुगर मिल के सामने लावारिस हालत में पड़े मृत गोवंश को कस्बे के कुछ युवकों ने मिलकर दफनाया। कस्बे के मोहल्ला लाल मस्जिद निवासी सिनोद ने बताया कि वह शनिवार को किसी काम के चलते शुगर मिल के पास गया था। वहां सड़क किनारे गोवंश पड़ा हुआ था। बताया कि इसके बाद उन्होंने कस्बे के ही दो अन्य युवक गौरव व विशाल को बुलाया और गड्ढा खोदकर गोवंश को दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed