{"_id":"5b902c5c867a557ed62a41e1","slug":"161536175196-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ात्र-छात्राओं ने बास्केटबाल प्रतियोगिता में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ात्र-छात्राओं ने बास्केटबाल प्रतियोगिता में दिखाया दम
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में बास्केट बाल प्रतियोगिता कल
शामली।
शहर के वीवी इंटर कॉलेज जिलास्तरीय बालक और बालिका की बास्केटबाल प्रतियोगिता में केवल 106 माध्यमिक कॉलेजों में से केवल एक ही कॉलेज के बालक, बालिकाओं ने हिस्सा लिया। चयनित खिलाड़ी अब सहारनपुर में होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
बुधवार को शहर के वीवी इंटर कॉलेज में सब-जूनियर और सीनियर वर्ग की जिलास्तरीय बालक व बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस अनुराधा शर्मा ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से परिचय करते हुए मेहनत व लगन से खेलते हुए स्कूलों व जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में केवल जनपद के 106 माध्यमिक स्कूलों में से केवल बनत के देवी उमराकौर इंटर कॉलेज के ही बालक व बालिकाओं ने हिस्सा लिया। कोच अरुण सिंह ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से बनत के कॉलेज के अलावा किसी भी कॉलेज के बालक और बालिका प्रतिभाग नहीं कर रहे हैं। इस कॉलेज के 12 बालक और बालिका पूर्व में राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। इस वर्ष भी इसी कॉलेज के बच्चे मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने अलग-अलग वर्ग की टीमों को खिलाते हुए अच्छा प्रदर्शन करने वाले बालक और बालिकाओं का चयन किया। अब सभी चयनित खिलाड़ी सात सितंबर को सहारनपुुुर में होने वाली मंडल स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे, जिसमें बालिकाओं की जेवीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज में और बालक वर्ग की सोफिया हिंदी मीडियम कॉलेज सहारनपुर में होगी।
चयनित होने वाले बालक और बालिकाओं की सूची
बालक वर्ग में- सब-जूनियर वर्ग में वंश, युवराज, आरव, अनिकेत, शिवांक, कपिल, अर्पित, विपिन का चयन हुआ। सीनियर वर्ग में लक्ष्य, मोहित, क्षितिज, मयंक, धीरेंद्र, हरेंद्र, आर्यन का चयन हुआ।
विज्ञापन
--बालिका वर्ग में--सब-जूनियर वर्ग में आरजू, शिफा, तान्या, वंशिका, रिया, सलोनी, मानसी, हिमांशी चयनित हुईं। सीनियर वर्ग में तरंनुम, आंचल, वन्या, शैली, सानिया, वंशिका, प्राची का चयन हुआ।