फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   श्री कृष्णजन्माष्टमी पर मंदिरो में हुए जागरण, निकाली गई सुंदर झॉकियां

श्री कृष्णजन्माष्टमी पर मंदिरो में हुए जागरण, निकाली गई सुंदर झॉकियां

Tue, 04 Sep 2018 12:01 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
श्री कृष्णजन्माष्टमी पर मंदिरो में हुए जागरण, निकाली गई सुंदर झॉकियां
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तिमय हुआ माहौल
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता, ऊन, चौसाना, बाबरी। ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। चौसाना के गढ़ी हसनपुर, खेड़की, आकापुर फूसगढ़ गांवों में श्रीकृष्ण की शोभायात्रा बैंडबाजों व डीजे के साथ निकाली गई। चौसाना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण कन्हैया के दर्शन के लिए भक्तों की मंदिर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गढ़ी हसनपुर में भगवान कृष्ण के रूप में बच्चों ने कृष्ण कन्हैया की सुंदर पोशाक पहनकर झांकियां निकाली। चौसाना के शिव मंदिर, हनुमान धाम पर महिलाओं की सुबह से ही भारी भीड़ रही। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के खेड़की गांव में स्थित शिव मंदिर पर सर्वप्रथम विधि- विधान से हवन- पूजन करके कलश यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ ग्राम प्रधान मोहनलाल एवं पूर्व प्रधान श्रीपाल ने संयुक्त रूप से किया। डीजे एवं बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, भोला पार्वती, गणेश बालाजी महाराज श्री गोरखनाथ महाराज जी आदि सुंदर झांकियों का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान मोहनलाल, पूर्व प्रधान श्रीपाल, शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बाबू ओम प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष रवि किरण, कोषाध्यक्ष चोप सिंह, सुंदर, भगत, राजवीर सिंह, पुजारी जयवीर भगत, पवन, कृष्णपाल, विकास तोमर, राजू कश्यप आदि मौजूद रहे। गढ़ीपुख्ता प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा हवन पूजन कर पूजा अर्चना की गई।
ऊन क्षेत्र के आकापुर उर्फ फूंसगढ गांव में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शिव मंदिर में विधि विधान पूर्वक हवन- पूजन के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ ग्राम प्रधान फूल सिंह ने किया। शोभायात्रा में सुंदर सुंदर झांकियां निकाली गई। इस दौरान शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष रणधीर सिंह, पूर्व प्रधान विनोद कुमार, मुकेश शर्मा, मनोज कुमार, कुलदीप, कुलबीर, रविंद्र सिंह, डाक्टर सुशील मास्टर, ओमबीर, सुरेंद्र, संजीव आदि मौजूद रहे। ऊन के मोहल्ला घांटी बदाला में स्थित शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा हवन- पूजन कर पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली मनमोहक झांकियां
बाबरी गांव के सनातन धर्म समिति द्वारा गांव के झंडा चौक स्थित सनातन धर्म मंदिर से कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण, सुदामा, कृष्ण राधा, वासुदेव कृष्ण, माता यशोदा और शेष नाग की झांकियां झंडा चौक से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से गुजरती हुई अंबेडकर चौपाल पहुंची। झंडा चौक स्थित सनातन धर्म मंदिर में शोभायात्रा समाप्त हुई। इस मौके पर एहतियात के तौर पर बाबरी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। मास्टर चमन सिंह, आकाश शर्मा, सुनील मास्टर, रामसेवक कश्यप, योगेश सैनी, बबलु कुमार, कवर सिंह सैनी, योगेंद्र सिंह, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed