फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जैन मुनि तरुण सागर महाराज के निधन पर शोक

जैन मुनि तरुण सागर महाराज के निधन पर शोक

Sun, 02 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
जैन मुनि तरुण सागर महाराज के निधन पर शोक
शामली/जलालाबाद।
विज्ञापन

क्रांतिकारी राष्ट्र संत जैन मुनि श्री तरुण सागर महाराज के निधन पर जैन समाज के लोगों में शोक छा गया। जिले भर में समस्त जैन समाज के लोगों ने उनके निधन को राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति बताया।

शामली से शुक्रवार शाम को मोहित जैन, पंकज जैन, ललित जैन, सचिन जैन, शरद जैन, सुनीता जैन, रजत जैन आदि लोग जैन मुनि श्री तरुण सागर महाराज के दर्शन करने दिल्ली रवाना हो गए थे। जैन समाज के अधिकांश लोगों को जब इस बात का पता चला, तो बेहद दुख हुआ। कस्बा जलालाबाद में पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र की प्रबंध समिति ने शोक सभा करके दुख प्रकट कर किया। शनिवार को जलालाबाद स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र प्रबंध समिति शोक सभा का आयोजन किया गया। प्रबंध समिति के मंत्री सुशील कुमार जैन दुख व्यक्त करते हुए कहा कि तरुण सागर महाराज एक राष्ट्रवादी संत थे। राष्ट्र के प्रति उनका चिंतन धर्म से भी सर्वोपरि था। वह हमेशा अपने धर्म संदेश में राष्ट्र के प्रति हर व्यक्ति के कर्तव्य को स्मरण कराना नहीं भूलते थे। ऐसे संत का असमय जाना समाज ही नही पूरे भारत वर्ष के लिए बड़ी क्षति है। जैन समाज के अलावा नगर के बुद्घिजीवियों एवं सामाजिक संगठनों ने भी जैन संत के निधन पर दुख जताया है। इस दौरान संत विवेकानंद महाराज, श्रीराम पथिक, अवनीश आहूजा, राजेंद्र भगत, डॉ. मुकेश शास्त्री, राजकुमार रूहेला, देवेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, सभासद पूर्व राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed