{"_id":"5b82ed0542c7924648030e1c","slug":"161535307013-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग की टीम ने छापामारी कर पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग की टीम ने छापामारी कर पकड़ी बिजली चोरी
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम की टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी
कांधला। विद्युत निगम की टीम ने अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने पूर्व में काटे गए विद्युत कनेक्शनों को चालू पाए जाने पर उनके खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रविवार को विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता सुधीर भारती के नेतृत्व में जेई मोहम्मद कय्यूम, संदीप कुमार, अतुल कुमार पांडेय व अनिल कुमार पटेल ने कस्बे में बकाया बिल जमा नहीं करने पर काटे गए कनेक्शन को चेक करने के लिए अभियान चलाया। जेई ने बताया कि टीम ने पूर्व में बकाया होने के चलते कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी जाहिद का कनेक्शन काट दिया था, लेकिन चेकिंग के दौरान कनेक्शन चालू पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके साथ ही खालिद पर विद्युत बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया गया था, लेकिन वह भी कट लगाकर बिजली का उपयोग करते हुए पाया गया। दोनों उपभोक्ताओं को टीम के लोगों ने मौके पर बिजली चोरी करते हुए पाया। जेई ने दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही टीम ने कस्बे के मोहल्ला खैल, कानूनगोयान, रायजादान, गुजरान, रेलमंडी में चेकिंग करते हुए बकायादारों को शीघ्र ही बिल जमा करने को कहा।