{"_id":"5b5b66a34f1c1bc6508b7470","slug":"161532716707-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के चलते गिरा गढ़ी दौलत में मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के चलते गिरा गढ़ी दौलत में मकान
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के चलते गढ़ी दौलत में गिरा मकान
कांधला।
दूसरे दिन भी लगातार हो रही बारिश के चलते कांधला कस्बा जलमग्न रहा। बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। इसके साथ ही गांव गढ़ी दौलत में एक मकान गिर गया। परिवार के लोगों ने मकान से भाग कर अपनी जान बचाई।
कस्बा कांधला की सड़कें दूसरे दिन भी बारिश के चलते जलमग्न हो गई। कस्बा कांधला के मोहल्ला शेखजादगान, खैल, रेलवे रोड माता मंदिर पर जलभराव होने के साथ लोगों के घरों व धार्मिक स्थल पर भी पानी भर गया। कस्बा निवासी अमित, हरिमोहन, दिनेश, टिंकू, , मनीष, आदि के अनुसार पालिका प्रशासन से कई बार जलभराव की समस्या के बारे में अवगत कराकर समाधान की मांग की जा चुकी है, लेकिन बार बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। कस्बावासियों के अनुसार हालात इतने बदतर हैं कि पालिका परिसर में ही पानी भरा रहता है। कस्बे के लोगों ने जिलाधिकारी से जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। दूसरी ओर, थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी मेहंदी हसन का मकान लगातार हो रही बारिश के कारण गिर गया। परिवार के लोगों के अनुसार मकान की छत व दीवार गिरने के आभास पर परिजनों ने मकान के अंदर से सड़क पर भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन घर के अंदर रखा हजारों की कीमत का समान जलकर राख हो गया। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की माग की है।