{"_id":"5b48f6be4f1c1b4e748b47d8","slug":"161531508414-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या का समाधान न होने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या का समाधान न होने पर किया हंगामा
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। मोहल्ला माजरा में पीने के पानी में लीकेज होने के कारण बस्ती के लोग गंदगी से भरा पानी पीने को मजबूर है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने के कारण बस्ती के लोगों ने प्रदर्शन किया।
कस्बा मोहल्ला माजरा में पिछले कई दिनो से पीने के पानी का पाइप लीकेज होने के कारण पानी पीने योग्य नहीं है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। रामेश्वर, दिनेश, राहुल, कालू , कन्हैया आदि का कहना है कि करीब 15 दिन पूर्व पालिका प्रशासन की ओर से बस्ती में लाए गए पीने के पाइप लीकेज होने के कारण पानी मे गंदगी आनी शुरू हो गई थी। मामले की शिकायत बस्ती के लोगों ने पालिका में लिखित रूप से की थी, लेकिन उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। आरोप है कि शुक्रवार को अपनी समस्या लेकर पालिका में पहुंचे तो वहां पर मौजूद एक लिपिक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार कर दिया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा उन्होंने प्रदर्शन करते हुए डीएम से समस्या के समाधान की मांग की है। चेतावनी दी कि दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पालिका परिसर में धरना दिया जाएगा।