फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अब... अस्पताल में जांच कराने आने के लिए भी गर्भवती को मिलेगी 10

अब... अस्पताल में जांच कराने आने के लिए भी गर्भवती को मिलेगी 10

Sun, 08 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अब... अस्पताल में जांच कराने आने के लिए भी गर्भवती को मिलेगी 10
शामली।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को अगर अपने स्वास्थ्य की जांच करानी है तो अब अस्पताल आने-जाने के लिए वाहन के लिए परेशान होनी की जरूरत नहीं है। इनको अस्पताल लाने और घर छोड़ने के लिए अब 108 एंबुलेंस निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। शासन के निर्देश पर फिलहाल यह सेवा एचआरपी-डे पर उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रधानमंत्री सुरक्षित सुरक्षित मातृत्व अभियान के हाई रिस्क प्रेग्नेंसी-डे हर माह की नौ तारीख को हर सीएचसी पर मनाया जाता है। इस दिन अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कराई जाती है। अस्पताल में आने वाली महिलाओं की समस्त जांच निशुल्क कराने के साथ ही अभी तक अस्पताल में नाश्ते तक की सेवा भी सुविधा मुहैया कराई जा रही थी, पर अस्पताल तक गर्भवती महिलाओं को अपने वाहन या फिर अपनी व्यवस्था से आना पड़ता था। लेकिन अब शासन द्वारा इसमें निर्णय लिया गया कि अब 108 एंबुलेंस के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल तक जांच के लिए लाया जाएगा और उसके बाद उनको घर भी भिजवाया जाएगा। फिलहाल यह सुविधा एचआरपी-डे हर माह की नौ तारीख को ही मिलेगी। इसके लिए 108 एंबुलेंस के नोडल और प्रभारी को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


जिले की 49 हजार गर्भवती महिलाओं को मिलेगा लाभ
फिलहाल जिले में करीब 49 हजार गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। इस व्यवस्था से इन सभी महिलाओं को लाभ मिलेगा। यदि कोई महिला 108 नंबर पर कॉल करती है तो उनको एंबुलेंस मुहैया करा दी जाएगी। फिलहाल के लिए 108 एंबुलेंस का रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशाओं को किया जाएगा जागरूक
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आशा गर्भवती महिलाओं को अस्पताल से जोड़ने की पहली कड़ी होती हैं। इनके माध्यम से ही गर्भवती महिला की निगरानी और सेवा स्वास्थ्य विभाग करता है। ऐसे में इस योजना का लाभ महिला को मिले हर आशा को जागरूक किया जाएगा। एचआरपी-डे पर वह अपने गांव की गर्भवती महिलाओं एकत्र करके या तो 108 नंबर पर कॉल कर दे या फिर अपने अधिकारियों को तो भी एंबुलेंस मुहैया करा दी जाएगी।


हर माह की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को 108 के माध्यम से जांच के लिए सरकारी अस्पताल में लाया जाएगा और उनकी जांच कराकर उनको घर तक भिजवाया जाएगा। - अरशद प्रभारी 108,102 एंबुलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed