फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रेप की घटना को लेकर एबीवीपी में आक्रोश

रेप की घटना को लेकर एबीवीपी में आक्रोश

Tue, 03 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
रेप की घटना को लेकर एबीवीपी में आक्रोश
इंसाफ दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन

शामली।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मध्य प्रदेश में नाबालिग बच्ची के साथ हुई रेप की घटना की आलोचना की। बच्ची के साथ हुई हैवानियत को लेकर कैंडल मार्च निकाला और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

सोमवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेेश के मंदसौर में बच्ची के साथ हुई रेप की घटना को लेकर आक्रोश रहा। कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए शहर के शिवचौक से कैंडल मार्च निकाला। विभाग संयोजक निविश कुमार ने कहा कि बच्ची के साथ हुई घटना बेहद दुभार्ग्यपूर्ण है। यह बेटी हिंदुस्तान की बेटी है, लेकिन कुछ लोग धर्म को लेकर ही प्रदर्शन व कैंडल मार्च निकालते हैं। पिछले दिनों हुई घटना को लेकर बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तियों ने ट्वीटर व अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से विरोध किया था। परंतु इस घटना के विषय में कोई भी बॉलीवुड कलाकार विरोध करते नजर नहीं आ रहे हैं। जिला संयोजक रीशू बंसल ने कहा कि घटना किसी के साथ भी हो सकती है। ऐसी घटना को लेकर सभी समाज व सभी वर्गों के आगे बढ़कर विरोध करना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश सरकार से दोनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। इस दौरान तहसील संयोजक हिमांशु गौतम, दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज धानिया, मनीष, शिवम, विशाल, दिव्यांश, अर्पित, विचित्र, विशाल, हर्ष, मनीष, कपिल, संयम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed