फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पंजाब रोडवेज ने चंडीगढ से शामली के लिए सीधी चलाई रोडवेज बस

पंजाब रोडवेज ने चंडीगढ से शामली के लिए सीधी चलाई रोडवेज बस

Sat, 09 Jun 2018 11:59 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
पंजाब रोडवेज ने चंडीगढ से शामली के लिए सीधी चलाई रोडवेज बस
शामली। हरियाणा रोडवेज के बाद अब पंजाब रोडवेज ने भी शामली के लिए एक सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। यूपी रोडवेज की एसटी की बैठक के बाद समझौते के अनुसार एक सौ से ज्यादा रोडवेज बस हरियाणा-पंजाब व हिमाचल और जम्मू प्रांत के शहरों के लिए दौड़ेगी। यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक इस माह लखनऊ में एसटी की बैठक हो जाने की संभावना हैं।
विज्ञापन

हरियाणा-पंजाब, हिमाचल और यूपी के मुख्यमंत्री के बीच परिवहन समझौते के बाद एक जून से करनाल से शामली होकर मुजफ्फरनगर के लिए पांच रोडवेज बस, व एक रोडवेज बस बिड़ौली से शामली होकर करनाल पानीपत डिपो ने शामली मुजफ्फरनगर होकर टनकपुर और दूसरी बस पानीपत से लेकर शामली होकर मेेरठ होकर नैनीताल की बसों का संचालन शुरू कर चुका है। हरियाणा रोडवेज के बाद पंजाब रोडवेज की एक बस का सीधे संचालन शामली होकर किया गया है। पंजाब रोडवेज की बस चंडीगढ़ से चलकर करनाल बाया होकर शामली तक संचालन किया गया हैं, चंडीगढ़ से चलकर पंजाब रोडवेज की बस शामली में दोपहर 12 बजे पहुंचती है। उसके बाद यह रोडवेज बस शामली से करनाल होकर चंडीगढ़ पहुंचती है।
विज्ञापन

उधर, यूपी रोडवेज का हिमाचल-हरियाणा, पंजाब राज्य के समझौते के बाद लखनऊ में एसटी की बैठक न होने के कारण रोडवेज बसो का संचालन नहीं हो पाया है। पहले एसटी की बैठक गत 12 अप्रैल को लखनऊ में होनी थी, जो स्थगित हो गई थी। यूपी रोडवेज के मुख्य महाप्रबंधक संचालन एचएस गाबा ने बताया कि मई माह में होने वाली एसटी बैठक के बाद यूपी से हरियाणा-पंजाब और हिमाचल राज्यों के लिए एक सौ ज्यादा बसे दौड़ेगी। इन बसो के संचालन होने से परिवहन सेवाओं में विस्तार होगा। जिससे यात्रियों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ से शामली की बसे मिलने से होगा लाभ
चंडीगढ़ से सीधे शामली के लिए रोडवेज बस का संचालन होने से शामली जिले के लोगों को कुुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, अंबाला और चंडीगढ़ पीजीआई चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में जाने की सुविधा मिलेगी, अभी तक चंडीगढ़ जाने के लिए जिले के यात्रियों को पानीपत व करनाल जाकर हरियाणा की रोडवेज बसो का सहारा लेना पड़ता था। शामली से करनाल जाने के बाद बिड़ौली से बसों को बदलना पड़ता था। हरियाणा बोर्डर पर दोनो प्रांतों की बसें खड़ी हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed