{"_id":"5b16d2f14f1c1ba36e8b6750","slug":"161528222449-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद को लेकर अलग-अलग गांव में हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद को लेकर अलग-अलग गांव में हुई मारपीट
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट
कांधला। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। दोनों गांव के ग्रामीणों ने डाक्टरी परीक्षण करा एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव सल्फा निवासी बालेंद्र ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोसी किसान ने उसके खेत की मेढ़ काट ली। विरोध करने पर सोहनवीर ने अपने परिवार के कई लोगों के साथ मिलकर पीड़ित किसान को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल किसान ने डाक्टरी परीक्षण कराते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, दूसरी ओर क्षेत्र के गांव इस्सोपुटील निवासी किसान प्रीतम ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसका अपने भाई के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को किसान प्रीतम खेत पर पहुंचा तो आरोप है कि आरोपी भाई ने पुत्र के साथ मिलकर किसान प्रीतम को लाठी से मारपीट कर घायल कर दिया।