फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   स्कार्पियो में मिली नगदी की जांच करनी पहुंची आयकर विभाग की टीम

स्कार्पियो में मिली नगदी की जांच करनी पहुंची आयकर विभाग की टीम

Mon, 07 May 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
स्कार्पियो में मिली नगदी की जांच करनी पहुंची आयकर विभाग की टीम
कैराना। कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर चेकिंग के दौरान पानीपत की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो से 12 लाख 20 हजार रुपये की नगदी बरामद की थी। गाड़ी सवार ने पुलिस को बताया था कि यह नगदी मुजफ्फरनगर के स्क्रैप व्यापारी की है। नगदी को हरियाणा के पानीपत से दो सरिया फैक्ट्री से लाए जाने की बात पुलिस को कही गई थी। हालांकि, पुलिस को वह कोई प्रमाणित दस्तावेज नहीं दिखा सके थे। इसके चलते पुलिस ने नकदी को अपने कब्जे में ले लिया था और मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी थी। रविवार को कोतवाली पहुंची आयकर विभाग की टीम ने नगदी के बारे में जांच की। अभी तक आयकर विभाग और पुलिस नकदी के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं जुटा पायी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह का कहना है कि फिलहाल 12 लाख 20 हजार की नकदी को जब्त किया गया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed