{"_id":"5ac52a8f4f1c1bce618b56ee","slug":"161522870927-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे का रेलवे का दो दिवसीय मेगा ब्लाक शुरू-BAGHPAT","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे का रेलवे का दो दिवसीय मेगा ब्लाक शुरू-BAGHPAT
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेगा ब्लाक के चक्कर में फंसे यात्री
बागपत।
ईस्टर्न पेरिफेल एक्सप्रेस हाइवे पर खेकड़ा के पास रेलवे ब्रिज का निर्माण होने से रेलवे का दो दिवसीय मेगा ब्लाक आज से प्रारंभ हो गया है। रेलवे का दो दिवसीय मेगा ब्लाक शुरू होने से दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर दो ट्रेनें स्थगित हो गई। कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहने से पूरे दिन यात्री ट्रेनों का इंतजार करते रहे। भरी गर्मी में यात्रियों को काफी दुश्वारियों के बीच गुजरना पड़ा।
बागपत जिले में ईस्टर्न पेरिफेल-एक्सप्रेस हाइवे का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। 15 अप्रैल को ईस्टर्न पेरिफेल एक्सप्रेस हाइवे का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। बुधवार को एक्सप्रेस हाइवे को जोड़ने वाले दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बागपत जिले के खेकड़ा के पास रेलवे पुल का निर्माण चल रहा है। रेलवे पुल के निर्माण के चलते रेलवे का दो दिवसीय मेगा ब्लाक सुबह दस बजे से लेकर तीन बजे तक लिया गया था। मेगा ब्लाक शुरू होने से हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 54476 को दोपहर 12 बजे शामली रेलवे स्टेशन तक संचालन किया गया। दोपहर दो बजे इस पैसेंजर ट्रेन को शामली से हरिद्वार के लिए संचालन किया गया। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली 51910 पैसेंजर ट्रेन को बागपत तक संचालन किया गया। दो बजे के बाद बागपत से इस पैसेंजर ट्रेन 51911 बनाकर शामली होकर सहारनपुर तक संचालन किया गया। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली सवारी गाड़ी 74025 व 74026 को स्थगित कर दिया गया। इसके अलावा दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से पूरे दिन यात्री परेेशान रहे। शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार मे सवारियों की भीड़ इकट्ठा रही। स्टेशन मास्टर से सवारियां ट्रेनों के आवागमन के बारे में जानकारी करते रहे। दिल्ली-और सहारनपुर जाने के लिए सवारियां रेलवे अधिकारियों से ट्रेनों के स्थगित होने की जानकारी के बाद रोडवेज बसों से अपने घरों के लिए रवाना हुई।