{"_id":"5ab2a7324f1c1bc4758b6b5f","slug":"161521657650-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम कार्यालय ने व्यापारी के परिजनों से ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम कार्यालय ने व्यापारी के परिजनों से ली जानकारी
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
रंगदारी नहीं देने पर तीन व्यापारियों की हत्या के मामले में ज्ञापन भेजकर पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की गई थी। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय से व्यापारी के परिवार से जानकारी ली है।
गौरतलब है कि 16 अगस्त 2014 को कैराना के व्यापारी विनोद सिंघल और फिर 24 अगस्त को शिव कुमार उर्फ शंकर और राजेंद्र कुमार उर्फ राजू की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। उस समय जिलेभर के व्यापारियों ने आंदोलन किया था। तत्कालीन सपा सरकार के प्रतिनिधि ने मृतक आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता और एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद नौकरी किसी को नहीं मिली और न ही पूर्ण मुआवजा दिया गया। वहीं, एक सप्ताह पूर्व पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय सिंह राजपूत की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी डाक्टर राज शेखर को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया था। इसमें पीड़ित व्यापारियों के परिवार को पूर्ण मुआवजा देने तथा एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की थी। बुधवार को इसी संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय से व्यापारी विनोद सिंघल के भाई वरुण सिंघल के मोबाइल फोन पर कॉल करके परिवार की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। मुआवजे और नौकरी के बारे में भी पूछा गया। वरुण सिंघल ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से कॉल आई थी। उन्होंने पूरी जानकारी दे दी है।