{"_id":"5aad5ce54f1c1ba3238b5c14","slug":"161521310949-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिश्चरी अमावस्या: यमुना मे लगाई श्रद्धालुओं ने आस्था की लगाई डूबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिश्चरी अमावस्या: यमुना मे लगाई श्रद्धालुओं ने आस्था की लगाई डूबकी
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना में श्रद्धालुओं ने आस्था की लगाई डुबकी
कैराना (शामली)। शनिश्चरी अमावस्या पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यमुना के पवित्र जल में स्नान करके पुण्य लाभ कमाया। श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पूजा- अर्चना करके मनोकामनाएं मांगी। इस मौके पर ब्राह्मणों को दान व वस्त्र आदि भेंट किए।
शनिवार को शनिश्चरी अमावस्या के अवसर पर सुबह छह बजे से ही कैराना यमुुना तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाई। भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देकर मनोकामनाएं मांगी। बाद में मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना करके प्रसाद चढ़ाया। इस मौके पर यमुना पुल पर प्रसाद व खेल खिलोनों की दुकानें लगाई गई। महिलाओं और बच्चों ने मेले में जमकर खरीदारी की। उधर, शनिश्चरी अमावस्या के मौके पर घरों -मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। घरों में स्नान के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर मनोकामनाएं मांगी। शाम को हनुमान धाम पर शनि व हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं का विशेष पूजा अर्चना करने के लिए सैलाब उमड़ पड़ा।