{"_id":"5a85d5e14f1c1b1d368ba81e","slug":"161518720481-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव कुड़ाना में राजस्व विभाग की टीम ने हटवाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव कुड़ाना में राजस्व विभाग की टीम ने हटवाया कब्जा
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
गांव कुड़ाना में राजस्व विभाग की टीम ने हटवाया कब्जा
शामली। राजस्व विभाग की टीम ने गांव कुड़ाना में पहुंचकर चकरोड की भूमि से अवैध कब्जे हटवाए। गांव में अन्य जगह भी अवैध कब्जों की निशानदेही की गई।
बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम शामली क्षेत्र के गांव कुड़ाना में पहुंची। टीम ने गोगा म्हाड़ी के पास ग्रामीणों द्वारा चकरोड पर कब्जा कर बोई गई गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से नष्ट करवाया। वहीं, गांव में अन्य जगह भी सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे को हटवाने के लिए निशानदेही की। इस दौरान टीम में लेखपाल प्रवीण, सुरेश, नकली सिंह, शिवकुमार शर्मा व ग्रामीण राजीव शर्मा, आजाद सिंह व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।