{"_id":"5a70bedc4f1c1b4f588b5ad6","slug":"161517338332-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सटीक निशाने लगाकर निशानेबाजों ने बनाई बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सटीक निशाने लगाकर निशानेबाजों ने बनाई बढ़त
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
शामली।
शामली राइफल क्लब में आयोजित रजत निर्वाल शूटिंग चैंपियनशिप तीसरे दिन विभिन्न राज्यों से आए निशानेबाजों ने सटीक निशाने लगाकर बढ़त बनाई। बुधवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।
शहर के करनाल रोड पर शामली राइफल क्लब पर चल रही चार दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप जारी रही। शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार यातायात सहारनपुर ने किया। कहा कि सभी को अपने लक्ष्य के प्रति सर्पित रहना चाहिए। प्रतियोगिता के तृतीय दिन एयर राइफल आईएस एसएफ पुरुष वर्ग में शामली के विश्वजीत 600 में से 598 अंक पाकर बढ़त बनाए हुए है। वहीं एयर राइफल एनआर पुरुष वर्ग में सिखलाई रेजिमेंट सेंटर फतेहगढ़ के बुद्धि प्रकाश, रोहित शर्मा संयुक्त रुप से 400 में से 392 अंक पाकर बढ़त बनाए हुए है। क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि शाम के समय नगर पालिका चेयरमैन के पति राजेश्वर बंसल ने पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान आरके पीजी कॉलेज सचिव उमेश सिंह, तपन मलिक, अभिनव निर्वाल, आदर्श चौधरी, सूबेदार देवेश, सूबेदार राजकुमार आदि मौजूद रहे।