फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शुगर मिल प्रबंधन की मनमानी, किसानों से नहीं खरीद रहा गन्ना

शुगर मिल प्रबंधन की मनमानी, किसानों से नहीं खरीद रहा गन्ना

Tue, 19 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
शुगर मिल प्रबंधन की मनमानी, किसानों से नहीं खरीद रहा गन्ना
शुगर मिल प्रबंधन की मनमानी
विज्ञापन

जलालाबाद (शामली)। क्षेत्र के सात गांवों के किसानों को नानौता शुगर मिल से हटाकर थानाभवन गन्ना समिति से जोड़ा गया, लेकिन इन गांवों के किसानों से थानाभवन शुगर मिल गन्ना नहीं खरीद रहा है। किसानों ने गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि पूर्व में ग्राम अंबेहटा याकूबपुर, जानीपुर, दखौडी जमालपुर, अहमदपुर, उमरपुर और सोंहजनी के गन्ना उत्पादक किसान नानौता शुगर मिल से जुड़े थे। इसी पेराई सत्र में इन गांवों को थानाभवन गन्ना समिति से जोड़ा गया। आरोप है कि थानाभवन शुगर मिल प्रबंधन मनमानी कर रहा है तथा इन गांवों में गन्ना पर्चियां नहीं भेजी जा रही हैं। इस कारण खेतों में तैयार फसल खड़ी हुई है। किसान अशरफ अली, वाकत, जिलेदार, शराफत, अजय, शमशाद, देवेन्द्र, कंवर सिंह, बिरजा, जाकिर, जाहिद और जसवीर आदि ने मांग की है कि उनकी समस्या का समाधान कराया जाए।
अलाव की व्यवस्था कराने की मांग
जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद और देहात क्षेत्र में मंगलवार को घना कोहरा रहा, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कस्बा निवासी अकील नेता, पूरणचंद, इरशाद अहमद, शरीफ अहमद, राजेश कुमार आदि ने नगर पंचायत चेयरमैन से कस्बे में चौराहों और प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सुंदरकांड पाठ का आयोजन
जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद के प्राचीन श्रीराम मंदिर लुहारी गेट के प्रांगण में मंगलवार शाम अखंड सुंदरकांड का पाठ और हनुमान चालीसा संगीतमय भजन कीर्तन करते हुए महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ। सुंदरकांड समिति व श्रीराम मंदिर समिति का योगदान रहा। कार्यक्रम में अंकित गोयल, सचिन जैन, प्रिंस गर्ग, संदीप सैनी, राहुल जैन, शैंकी शर्मा, अतुल गोयल, सुशील गोयल, अनिल गोयल, उमंग गर्ग, तरंग गर्ग, अवनीश भगतजी, मदन लाल बजाज और दीपक सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed