फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विशाल और असमीर पहलवान ने 92 किग्रा में दिखाया दम

विशाल और असमीर पहलवान ने 92 किग्रा में दिखाया दम

Sat, 16 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
विशाल और असमीर पहलवान ने 92 किग्रा में दिखाया दम
शामली। यूपी खेल निदेशालय के तत्वावधान में सब जूनियर यूपी स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप के लिए पहलवानों का ट्रायल लिया गया। इसमें जनपद के पहलवानों ने अलग-अलग भार वर्ग में अपना दम दिखाया। चयनित पहलवान मथुुरा में होने वाली यूपी स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को यूपी खेल निदेशालय की ओर से माजरा रोड स्थित पिंटू व्यायामशाला में ट्रायल का आयोजन हुआ। फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन में आयोजित ट्रायल में पहलवानों ने अलग अलग भार वर्ग में कुश्ती में प्रतिभाग करते हुए अपना दम दिखाया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने किया। कुश्ती कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि सभी विजेता पहलवान अब 20 से 23 दिसंबर को कोसी कला मथुरा में होने वाली सब जूनियर यूपी स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में अपना दम दिखाएंगे। ट्रायल का आयोजन पिंटू पहलवान और देवराज पहलवान की देखरेख में हुआ। इस दौरान प्रहलाद, अशोक, कुलबीर, बिट्टू, सतेंद्र फोजी, लोकेश, देवराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


----- फ्री स्टाइल में -------
वजन विजेता
45 किग्रा आनंद
48 किग्रा गौरव राठी
51 किग्रा विनय पंवार
55 किग्रा भारत
60 किग्रा चिंकू
65 किग्रा अनुराग खैवाल
71 किग्रा सावेज
80 किग्रा मोंटी
92 किग्रा विशाल
----- ग्रीको रोमन में ----------
42 किग्रा शालिनी
45 किग्रा सागर
48 किग्रा अंकुश
48 किग्रा प्रीति
51 किग्रा नदीम
55 किग्रा गंगाधर
60 किग्रा राजन
71 किग्रा जतिन
80 किग्रा फैजल
92 किग्रा असमीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed