{"_id":"5a316d914f1c1b59678c1eeb","slug":"161513188753-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की शह पर होमगार्ड ने डकारे दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा की शह पर होमगार्ड ने डकारे दो लाख
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
एक होमगार्ड ने पहले तो एक व्यक्ति को होमगार्ड की नौकरी दिलवाने के नाम रुपये ले लिए और उसके बाद झांसे में लेकर उससे कार लेकर दरोगा को दे दी। जब युवक ने अपने रुपये और कार मांगी तो आरोपी होमगार्ड ने दरोगा से सेटिंग कर युवक के पिता को हवालात में बंद करा दिया और शोषण कराया। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
कैराना कोतवाली के गांव मामौर निवासी आलमदीन ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड ने होमगार्ड बनवाने के नाम पर एक लाख रुपये ले लिए, लेकिन होमगार्ड नहीं बन सका तो आरोपी ने साझे में बिजनेश करने के लिए दो लाख रुपयों की जरूरत होने की बात कहकर एक लाख रुपये ओर ले लिए। उसके बाद आलमदीन से उसने एक ऑल्टो कार भी लेकर कोतवाली में तैनात एक दरोगा को दे दी। पीड़ित ने अपने रुपये मांगे तो आरोप है कि होमगार्ड ने दरोगा के साथ मिलकर उसके पिता को हिरासत में ले लिया और हवालात में बंद कर दिया तथा उसका मानसिक शोषण किया। बाद में जब पीड़ित ने कार के कागजात दिए, तब जाकर उसके पिता को छोड़ा गया। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले में जांच करने के आदेश दिए है।