{"_id":"5a25896e4f1c1b3c3d8bb8b2","slug":"161512409454-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण करने पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण करने पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरीक्षण करने पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम
थानाभवन (शामली)। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को कस्बा थानाभवन में मीट की दुकानों पर जांच करने पहुंची। बगैर लाइसेंस मीट बेचने वालों में हड़कंप मच गया और लोग अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। थानाभवन क्षेत्र में अवैध रूप से मीट की बिक्री और गो हत्या को लेकर हिंदू संगठन के लोग कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। इसी के चलते सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर नरेश कुमार अपनी टीम के साथ थानाभवन पहुंचे और मीट विक्रेताओं के यहां जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने पूछा कि बिक्री के लिए मीट कहां से लाया जा रहा है और प्रतिदिन कितना मीट बेच रहे हैं। नरेश कुमार ने बताया कि हिंदू संगठन की शिकायत पर वह मीट की दुकानों की जांच करने आए। पांच दुकानें खुली मिली, जिन्होंने अपने यहां मीट के खरीद और बिक्री के रजिस्टर उनको दिखाए। अगर लाइसेंस के बिना अथवा मानकों का उल्लंघन कर कोई व्यक्ति मीट की बिक्री करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।