फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सड़को का गड्ढा मुक्त मुख्यमंत्री की प्राथमिकता

सड़को का गड्ढा मुक्त मुख्यमंत्री की प्राथमिकता

Tue, 19 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
सड़को का गड्ढा मुक्त मुख्यमंत्री की प्राथमिकता
शामली।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव डॉक्टर राजशेखर ने कहा कि सड़कों को गड्ढामुक्त करना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है।
सोमवार को विशेष सचिव ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागवार अधिकारियों के साथ विकास कार्य योजनाओं की समीक्षा की। तीन घंटे की समीक्षा के दौरान सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने, चकबंदी विभाग में आई किसानों की समस्याओं के निस्तारण, सीएमओ से 102, 108 एंबुलेंस, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, निर्माणाधीन पीएचसी, पेयजल पाइप लाइन योजना की जल निगम के अधिशासी अभियंता से जानकारी ली। एनजीटी के आदेश के अनुसार जिले के 22 गांवों के हैंडपंप स्टेटा चेक कराकर नए हैंडपंप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना, पेंशन, बेसिक शिक्षा विभाग, 50 लाख से अधिक की निर्माण योजना व निर्माणाधीन विद्यालय की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जिले के अफसरों से निर्माणाधीन परियोजनाओं जारी किए बजट, अवशेष धनराशि की प्रतिलिपि मंगलवार तक तलब की है। वहीं, पत्रकारों से बातचीत में विशेष सचिव डॉक्टर राजशेखर ने कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता है।

आज थानाभवन ब्लाक का नंबर
मंगलवार को विशेष सचिव थानाभवन ब्लाक के गांव मानकपुर में सुबह आठ बजे स्थलीय निरीक्षण करके गांव की समस्याओं से रूबरू होंगे।
निर्माण में प्रयोग सामग्री जांची
शामली। लोकनिर्माण विभाग के विशेष सचिव डॉक्टर राजशेखर ने निर्माणाधीन कलक्ट्रेट मुख्यालय और जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। पानी निकासी हेतु नाले की परियोजना तैयार कर निर्माण कराया जाए। उधर, निर्माणाधीन जिला अस्पताल एवं सीएमओ कार्यालय निर्माण का निरीक्षण किया। निर्माण में प्रयोग सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए फर्श और प्लास्टर तुड़वाकर देखा। सीएमओ ने बताया कि दूसरी किश्त जारी न होने पर अभी निर्माण अटका हुआ है। इसके बाद उन्होंने ड्रग वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed