{"_id":"59a5b8784f1c1be6278b469f","slug":"161504032888-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा प्रमुख के खिलाफ लगे पोस्टरों पर आपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा प्रमुख के खिलाफ लगे पोस्टरों पर आपति
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद कस्बा झिंझाना में कुछ लोगों ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए बाबा के खिलाफ पोस्टर चिपका दिए। डेरा अनुयायियों ने थाना प्रभारी से मिलकर इस पर विरोध प्रकट किया। थाना प्रभारी ने पोस्टरों को हटवाकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर डेरा अनुयायी अतर सिंह, राजेंद्र, शिवचरण, सोनू, ब्रजलाल, लखमी, अनिल, रामचंद्र और दीपक आदि ने थाने पहुंचकर इस पर आपत्ति जताई। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने पुलिस भेजकर सभी पोस्टरों को उतरवा दिया।
यमुना नदी में मिला शव
झिंझाना। बिड़ौली स्थित यमुना नदी में एक व्यक्ति का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना झिंझाना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवा लिया। शव नदी में बहकर यहां तक पहुंचा। आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। थाना प्रभारी ने बताया कि शव कई दिन पुराना है। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। आसपास के थानों में फोटो भेजकर मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।