{"_id":"599dd0454f1c1b50768b45bd","slug":"161503514693-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर कांड के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओ का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर कांड के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओ का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
शामली।
गोरखपुर कांड के विरोध में रालोद कार्यकर्त्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के मौजूदा जज से कराने की मांग की है।
बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्त्ताओं ने जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़ के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राज्यपाल के नाम ज्ञापन डीएम इंद्र विक्रम सिंह को देकर अवगत कराया कि गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज में 70 मासूम बच्चों की आक्सीजन की कमी होने के मौत हो गई है। जिसमें प्रशासन की घोर लापरवाही, भ्रष्टाचार कमीशन खोरी उजागर हुई है। गोरखपुर कांड की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के मौजूदा जज से कराई जाए, दोषी अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके जेल भेजने व मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को बर्खास्त किए जाने की मांग की है।
डीएम को ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक बलवीर सिंह, बाबूसिंह, डॉ. योगेंद्र चेयरमैन, अनिल चौहान, देवेंद्र तोमर, सनोज चौधरी, डॉ. मुबारक अली, सोहनपाल सिंह, मंगल पंवार, राजन जावला, योगेश भभीसा, सुनील मलिक, कंवरपाल मालैडी, विशाल करोड़ी, आशुतोष पंवार, सुभाष मलिक मौजूद रहे।