फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   16 School Laps for the District

जिले के 16 स्कूल गोद लिए

Sat, 13 May 2017 12:31 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
16 School Laps for the District
- फोटो : concept photo
शामली। जनपद में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों की हालत सुधारने के लिए बीएसए कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई। इसमें शैक्षिक सत्र 2017-18 के लिए विचार विमर्श किया गया। बीएसए, एबीएसए और सभी डीसी ने 16 स्कूलों को गोद लेकर उनमेें सुधार करने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को बनत स्थित बेसिक शिक्षा कार्यालय पर आयोजित बैठक मेें नए सत्र में सरकारी स्कूलों में सुधार करने को लेकर विचार विमर्श किया। बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारी और जिला समन्वयक मौजूद रहे। बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर के निर्देशन में अधिकारियों ने 16 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल गोद लेकर उनमें सुधार करने का बीड़ा उठाया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी और जिला समन्वयक अधिकारी  तीन दिन के अंदर गोद लिए गए स्कूलों का निरीक्षण कर कमियों को निराकरण कराते हुुए कार्यालय में सूचना दे। इसके बाद सभी स्कूलों का एक सप्ताह के अंदर निरीक्षण करते हुए स्थानीय, ग्रामवासियों और प्रबंध समिति के सदस्यों से बात कर उन्हें दूर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किस अधिकारी के पास कौन सा स्कूल
1- बीएसए चंद्र शेखर- प्राथमिक स्कूल बनत नंबर 1 व 2, उच्च प्राथमिक स्कूल बनत, कन्या उच्च प्राथमिक स्कूल बनत, प्राथमिक विद्यालय नंबर 10 नगर क्षेत्र शामली
2- एबीएसए शामली भारत भूषण त्यागी- प्राथमिक स्कूल लांक नंबर-1, प्राथमिक स्कूल नंबर 13 नगर क्षेत्र
3- एबीएसए ऊन मनोज कुमार- प्राथमिक स्कूल खेड़की ऊन, उच्च प्राथमिक स्कूल खेड़की ऊन, प्राथमिक स्कूल हरड़फतेहपुर थानाभवन
4- एबीएसए कांधला योगेश कुमार- उच्च प्राथमिक स्कूल बुच्चाखेड़ी कैराना, उच्च प्राथमिक स्कूल गढ़ीश्याम कांधला
5-डीसी सुधीर कुमार- प्राथमिक स्कूल कैडी नंबर 1 एवं 2 थानाभवन
6- डीसी सुभाष चंद- प्राथमिक स्कूल हाथी करौदा शामली
7-डीसी जितेंद्र कुमार- उच्च प्राथमिक स्कूल बंतीखेड़ा, थानाभवन
8- सचिन कुमार- उच्च प्राथमिक स्कूल सुन्ना कांधला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed