{"_id":"602032ea8ebc3e4a1a40c876","slug":"16-players-selected-in-kabaddi-trial-shamli-news-mrt5242461133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी ट्रायल में 16 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी ट्रायल में 16 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव सिम्भालका में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
- फोटो : SHAMLI
कबड्डी ट्रायल में 16 खिलाड़ियों का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से सिंभालका गांव के खेल स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के ट्रायल में 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
रविवार को सुबह दस बजे सिंभालका गांव के खेल स्टेडियम में पुरुष कबड्डी टीम का ट्रायल हुआ। किसान नेता पप्पू मलिक ने कबड्डी ट्रायल का शुभारंभ किया। कबड्डी ट्रायल में 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 12 फरवरी को मुजफ्फरनगर जिले के धीराहेड़ी गांव में चयनित टीम खेलने के लिए जाएगी। इस मौके पर जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव ओम सिंह वर्मा ने बताया कि सिंभालका गांव मेें आठ से लेकर 11 फरवरी तक शिविर आयोजित करके 12 खिलाड़ियों को चयन कर लिया जाएगा। इस मौके पर कोच यशपाल सिंह, राकेश सिंह, पराग चौधरी, अमरीश सिंह, विनीत, विकास जावला, विपिन कुंडू, संदीप सिंह, रविंद्र सिंह, रणपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, संजीव प्रधान, पिंकू, शुभम जावला, आजाद सिंह आदि मौजूूद रहे।