फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sadhwi prachi says pitty on molvies who make fatwa

फतवे को लेकर मौलवियों पर बरसीं भाजपा नेत्री साध्वी प्राची, कहा- ऐसे लोगों की बुद्धि पर तरस आता है

Sat, 29 Jun 2019 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 29 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sadhwi prachi says pitty on molvies who make fatwa
साध्वी प्राची
कांधला (शामली)। कस्बा एलम में शुक्रवार को निजी कार्यक्रम में पहुंचीं साध्वी प्राची ने कहा कि अगर मुस्लिम महिलाएं किसी हिंदू से शादी कर लें और शादी करके बिंदी लगाएं, बिछवे पहने तो उसे हराम करार दिया जाता है, लेकिन ऐसा करने वालों की बुद्धि पर उन्हें तरस आता है। ऐेसे लोग जब लव जिहाद के जरिए हिंदू युवती से शादी कर उसे बुर्का पहनाते हैं वह हराम नहीं होता। वह जायज होता है।
विज्ञापन


साध्वी एलम कस्बे में भाजपा नेता प्राची सुबोध भारतीय के आवास पर मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर इस तरह के फतवे ही जारी करने थे तो तीन तलाक के समर्थन में क्यों नहीं करते हैं। इन्होंने तो फतवा जारी किया नुसरत जहां पर कि उसने मंगलसूत्र क्यों पहना। साध्वी प्राची ने कहा कि यह हिंदुस्तान में हिंदुओं का दुर्भाग्य है। केवल कैराना, मेरठ ही नहीं अलीगढ़, रामपुर, बरेली, मुजफ्फरनगर में भी इसी प्रकार के हालात हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां जहां इनकी संख्या बढ़ती जाती है वहां अत्याचार बढ़ने शुरू हो जाते हैं और हिंदू पलायन करने लगता है। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि ऊपर से लेकर नीचे तक का सिस्टम भ्रष्ट है। थानों में इन अधिकारियों के कमाऊ पूत बैठे हैं। ऐसे में इन पर लगाम लगने वाली नहीं है। यह लोग अपराधियों को संरक्षण दे रहे है। इन पर रोक लगनी चाहिए।

तबरेज अंसारी प्रकरण पर बोली साध्वी प्राची
साध्वी ने कहा कि एक तबरेज अंसारी को लेकर संसद हिल रही है, लेकिन जब हिंदुओं पर अत्याचार होता है कोई भी अपना मुंह नहीं खोलता। उत्तर प्रदेश में काफी संख्या में हिंदू मारे गए। मुस्लिम भी मारे गए।

छोटी-छोटी बच्चियों के साथ कितने गंदे काम हो रहे हैं, उनके साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन किसी को परवाह नहीं है लेकिन एक युवक तबरेज अंसारी, जिस पर गौवध करने के आरोप है्र उसे लेकर संसद हिल गई है, सैकड़ों की संख्या में बच्चे बीमारी से मर गए, लेकिन उनकी किसी को चिंता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed