फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   वार्ड ब्वाय और फार्मेसिस्ट के भरोसे गांवों के सरकारी अस्पताल

वार्ड ब्वाय और फार्मेसिस्ट के भरोसे गांवों के सरकारी अस्पताल

Tue, 18 Jun 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
वार्ड ब्वाय और फार्मेसिस्ट के भरोसे गांवों के सरकारी अस्पताल
अमर उजाला पड़ताल
विज्ञापन

शामली। सरकार भले ही सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के दावे करती हो, मगर ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों का हाल बेहाल है। अमर उजाला टीम ने मंगलवार को जनपद के कई अस्पतालों की पड़ताल की तो हकीकत सामने आई। कहीं डॉक्टर की गैर मौजूदगी में वार्ड ब्वाय अस्पताल चला रहा था तो कहीं फार्मेसिस्ट। कुड़ाना जैसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सरे और खून की जांच तक की सुविधा नहीं थी। पेश है रिपोर्ट-

डॉक्टर छुट्टी पर, मरीजों का हाल पूछकर दवा रहे रहा था वार्ड ब्वाय
जलालाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह 11 बजे अस्पताल में केवल वार्ड ब्वॉय संदीप कुमार मिले। पूछने पर बताया कि यहां तैनात प्रभारी डॉक्टर विक्रम सिंह अवकाश पर हैं ,फार्मेसिस्ट दवाई लेने थानाभवन सीएचसी पर गया है। वार्ड ब्वॉय ही मरीजों को हालचाल पूछकर दवा दे रहा था। अस्पताल में पैथोलॉजी लैब है लेकिन जांच की सुविधा नहीं हैं। महिला वार्ड है लेकिन महिला डॉक्टर नहीं।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़ाना
दोपहर 12.15 बजे पंजीकरण कक्ष के बाहर सात मरीज पर्ची बनवा रहे थे। अस्पताल में केवल एक ही डॉक्टर चंदन पांडे ओपीडी में थे। छह मरीज उन्हें घेरे खड़े थे। बताया गया कि यहां दो ही डॉक्टरों की तैनाती हैं। केंद्र प्रभारी शामली मीटिंग में गए हैं। मरीजों ने बताया कि यहां केवल मलेरिया की जांच होती है। एक्सरे और बाकी जांच के लिए शामली जाना पड़ता है। अस्पताल में मौजूद लैब असिस्टेंट अवधेश ने बताया कि यहां पर लैब टेक्नीशियन की तैनाती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनत में फार्मेसिस्ट चला रहा था अस्पताल
दोपहर एक बजे बनत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पंजीकरण कक्ष में फार्मेसिस्ट सुनील कुमार और वार्ड ब्वाय योगेंद्र कुमार मिले। पूरा अस्पताल खाली था। कमरे बंद थे। पूछने पर फार्मेसिस्ट ने बताया कि यहां तैनात केंद्र अधीक्षक डॉक्टर मीनाक्षी वर्मा की एनसीसी कैंप में ड्यूटी है, वे वहां पर गई हैं। अस्पताल में आए जलालपुर के मरीज विपिन ने बताया कि वो एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने आया था। उससे आधार कार्ड लाने को कहा गया था, वह उसे लाया है।




प्रस्तुति के कृपया ये नाम देने का कष्ट करें
रोहित अग्रवाल, प्रदीप वर्मा, विनय बालियान, विनोद जैन, अंकित सैनी, ब्रजभूषण, कुलजीत सिंह
फोटो -अनुराग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed