फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जलभराव और गंदगी का दंश झेल रहा मरगूबगढ़

जलभराव और गंदगी का दंश झेल रहा मरगूबगढ़

Wed, 12 Jun 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
जलभराव और गंदगी का दंश झेल रहा मरगूबगढ़
थानाभवन। मसावी गांव के मजरे और चरथावल मार्ग पर स्थित डेढ़ हजार की आबादी वाले गांव मरगूबगढ़ के ग्रामीण काफी लंबे समय से गंदगी और जलभराव का दंश झेल रहे हैं। गांव में पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण सारा पानी गांव के मुख्य मार्ग पर ही भर जाता है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र का गांव मरगूबगढ़ मसावी गांव का मजरा है। हमेशा से ग्राम प्रधान मसावी गांव का ही बनता आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मरगूबगढ़ गांव में काफी समय से कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। गांव में पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। गांव का पूरा पानी चरथावल मार्ग से अंदर आने वाले मुख्य मार्ग की ओर आता है। मगर मुख्य मार्ग से होते हुए गांव से बाहर जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। इससे सारा पानी वहीं पर रुका हुुआ है। हर दिन पानी जमा होने से जहां इस स्थान पर नालियां बंद पड़ी हैं, वहीं गंदा पानी एकत्रित होने से बदबू व मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिस कारण गांव में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। साथ ही यहां से लोगों को बाहर आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, मुख्य मार्ग पर कीचड़ के कारण फिसलन होने से आए दिन लोग यहां हादसों का शिकार होते हैं। इस संबंध में ग्रामीण कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनने वाला ही नहीं। प्रधान छम्मो राव ने बताया कि निकासी की व्यवस्था कर शीघ्र ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बोले ग्रामीण

हम लोग पिछले तीन से सड़क का यही हाल देख रहे हैं। ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान तो दूर की बात वह मौके पर आकर झांकते तक नहीं। - कृष्णपाल, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के कारण गली में फैली गंदगी से लोगों का जीना मुहाल हो रखा है। कई बार ग्रामीणों ने अपने स्तर से सफाई कराई, लेकिन जब तक गांव में निकासी की व्यवस्था नहीं होगी, तब तक इस समस्या का समाधान होने वाला नहीं है। - सुभान राव

हर दिन दो चार बच्चे स्कूल जाते वक्त यहां रपटकर गिर जाते हैं। इसके अलावा कीचड़ की चपेट में आने से कई बाइक सवार भी यहां गिरते हैं। यदि इस समस्या का जल्द समाधान न हुआ तो वह ब्लॉक पर प्रदर्शन करेंगे। - शायरा, ग्रामीण


यह गांव में अंदर आने का मुख्य रास्ता है। जब भी कोई मेहमान यहां आते हैं, तो गांव की हालत देखकर नाराजगी जाहिर करते हैं। ग्राम प्रधान दूसरे गांव का है तो वह अपना सारा ध्यान अपने ही गांव में लगाते हैं यहां नहीं आते हैं। - शहजाद, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed