फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सड़क पर उतरे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता

सड़क पर उतरे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता

Wed, 12 Jun 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर उतरे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता
शहर में पैदल मार्च निकालकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। अलीगढ़ में बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में हिंदू जागरण मंच मेरठ प्रांत के सर्व समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बेटियों पर बढ़ते हुए अत्याचार और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शहर के फव्वारा चौक पर पुतला फुंका। शहर के मुख्य मार्ग पर पैदल मार्च निकालकर कलक्ट्रेट में डीएम अखिलेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की गई।
कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। शहर के वीवी इंटर कालेज, हनुमान रोड, अग्रसैन पार्क से होते हुए हिंदू जागरण मंच मेरठ प्रांत सर्व समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शिव चौक पर पहुंचे और पैदल मार्च का समापन हुआ। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम अखिलेश कुमार सिंह से मिलकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बेटियों पर अत्याचार तथा सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने जैसे अपराध बढ़ते जा रहे है। जिस कारण सामाजिक संगठनों तथा हिंदू संगठनों में प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है। डीएम को ज्ञापन देने वालों में हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष संजीव चौहान, जिला महामंत्री संदीप वशिष्ठ, प्रदेश मंत्री रेखा संगल, वीरागना वाहिनी की जिलाध्यक्ष निशा शर्मा, जिला महामंत्री अजंली गर्ग, युवा वाहिनी की अध्यक्ष भावना सिंह, शशि अरोरा, प्रवीन शास्त्री, शिवम, संदीप चौहान आदि रहे।
विज्ञापन

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
शामली। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला काउंसिल सचिव राजेंद्र पवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम अखिलेश कुमार से मिलकर अलीगढ़ जनपद के टप्पल में ढाई साल की अबोध बालिका के अपहरण, बलात्कार, हत्या के दोषी दरिंदों को कड़ी कार्रवाई कर सजा दिलाए जाने की मांग की है। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला कोंसिल सचिव राजेंद्र पवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम अखिलेश कुमार सिंह से मिलकर प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में यह अवगत कराया कि प्रदेश में बेटियों की आए दिन अस्मत तार तार हो रही है। देश में लोकसभा चुनाव के बाद अपराध बढे़ है। ज्ञापन में अलीगढ़ जनपद के टप्पल में ढाई साल की अबोध बालिका के अपहरण, बलात्कार, हत्या के दोषियों को कड़ी कार्रवाई कर सजा दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के सचिव भारत भूषण, राजकुमार तोमर, कृष्णवीर सिंह, पप्पू उपाध्याय, विक्रम सिंह, लिल्लू सिंह, ओमवीर सिंह, शीतल प्रसाद, महेंद्र, सुभाष चंद, वीरांग सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed