फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मां शाकंभरी देवी- गंगा दशहरा पर विशाल भंडारे का आयोजन

मां शाकंभरी देवी- गंगा दशहरा पर विशाल भंडारे का आयोजन

Mon, 10 Jun 2019 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
मां शाकंभरी देवी- गंगा दशहरा पर  विशाल भंडारे का आयोजन
माता का प्रसाद के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
विज्ञापन

शामली। मां शाकंभरी देवी समिति की ओर 51वां मासिक भंडारा आयोजित किया गया। मां का प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जय हनुमान सेवा मंडल की ओर से गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे में कढ़ी- चावल खीर और खरबूजे का प्रसाद श्रद्धालुओं वितरित किया गया।

रविवार को सुबह शहर के कैराना रोड स्थित गुलजारीवाला शिवमंदिर में मां शाकंभरी देवी समिति की ओर 51वां मासिक विशाल भंडारे का विधि विधान से पूजन पंडित कुलदीप शर्मा ने मुख्य यजमान राजेंद्र गुप्ता, विजय कौशिक, डॉक्टर अनिल कुमार बंसल द्वारा पूजा अर्चना व कन्यापूजन कराया गया। बाद में संतों को भोजन कराकर विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। संस्था के अध्यक्ष डाक्टर अनिल बंसल ने बताया कि 16 जून को हनुमान धाम के गेट से मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना होगी। संदीप संगल, डाक्टर उमेश संगल, सुनील गर्ग, राकेश गोयल, सुशील गौतम, अनिता संगल, रोबिन गर्ग, राधेश्याम नरेंद्र बंसल, प्रवीन बंसल, रेखा गोयल, वीना अग्रवाल, पूजा संगल, दिव्या गर्ग, रेनू गर्ग, सुषमा तायल, नीतू बंसल, अनिल तायल, अनु, अनुुुराग जिंदल, संजय गर्ग, सीमा गर्ग, सुरेंद्र बंसल, सीमा गर्ग,बबीता चौहान आदि का सहयोग रहा। उधर, सुबह दस बजे शहर के शिव चौक पर उद्यमी जेके जैन के घेर में श्रीजय हनुमान सेवा मंडल की ओर से गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में विजय कौशिक, सतीश जैन, कथा वाचक अरविंद दृष्टा जी महाराज, मनोज मित्तल आदि ने हिस्सा लिया। इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष पवन गोयल, विपिन गोयल, राममेहर गर्ग, राजकुमार जैन, निर्दोष मित्तल, रजत गोयल, तरूण संगल, अनिल अग्रवाल, खुशीराम अरोरा, अश्वनी मित्तल, नितिन नामदेव, उज्ज्वल नामदेव, प्रवीण जैन, संजय गोयल, रामकिशोर गोयल, मुकेश गोयल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed