फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विषाक्त भोजन से परिवार के छह सदस्यों की सेहत बिगड़ी

विषाक्त भोजन से परिवार के छह सदस्यों की सेहत बिगड़ी

Mon, 10 Jun 2019 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
विषाक्त भोजन से परिवार के छह सदस्यों की सेहत बिगड़ी
विषाक्त भोजन से परिवार के छह सदस्यों की सेहत बिगड़ी
विज्ञापन

जलालाबाद (शामली)। क्षेत्र के गांव उमरपुर में परिवार के मुखिया सहित छह सदस्यों की हालत बिगड़ गई। सुबह उल्टी लगने और बेहोशी की हालत में उन्हें थानाभवन सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के बाद दो की हालत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई, जबकि चार सदस्यों का उपचार चल रहा है। रात में खाना खाने के बाद परिजनों ने कोल्ड ड्रिंक्स पीकर परिवार सोया था। चिकित्सकों ने विषाक्त भोजन से लोगों की हालत खराब होना बताया है।
जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम उमरपुर निवासी नीटू (35) के परिवार में पत्नी सुषमा (30), पुत्र प्रियांशु (12) और प्रियांशी (10) है। शनिवार रात को रिश्तेदारी से तीन किशोर मेहमान नितिन (14), रोबिन (11) और अंकित (14) आए हुए थे। परिवार के सभी लोगों ने शाम को लगभग सात बजे ताजा भोजन लिया। इसके कुछ समय बाद गांव की एक दुकान से कोल्ड ड्रिक मंगाई। यह कोल्ड ड्रिंक्स प्रियांशी को छोड़कर बाकी परिवार और मेहमान सभी सदस्यों ने पी। इसके बाद सभी लोग रात में सो गए। सुबह के समय प्रियांशी को छोड़कर सभी की हालत बिगड़ी हुई मिली। सुषमा को उल्टी लगने के साथ ही सिर चकराने की शिकायत हुई, जबकि अन्य सभी लोग बेहोशी की हालत में मिले। सूचना मिलने पर आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और सभी छह सदस्यों को ट्रैक्टर-ट्राली से थानाभवन सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने सभी का उपचार शुरू किया। उपचार के बाद प्रियांशु और नितिन की हालत में सुधार होने पर उन्हें कुछ समय बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि नीटू, सुषमा, अंकित और रोबिन की हालत में दोपहर करीब एक बजे सुधार आया। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सीएचसी के चिकित्सक डाक्टर सुशील कुमार का कहना है कि विषाक्त भोजन के कारण परिवार के छह सदस्यों की हालत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया था। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर सभी को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन



प्रियांशी की जुबानी
नीटू की पुत्री प्रियांशी ने बताया कि शाम को सभी ने भोजन किया था। उसका भाई गांव से कोल्ड ड्रिंक्स लेकर आया था। उसे छोड़कर सभी ने कोल्ड ड्रिंक्स पी थी। सुबह करीब छह बजे जब वह सोकर जगी तो उसकी मां सुषमा उठी तो उसे उल्टी लग रही थी। इसके बाद उसने अपने पिता नीटू को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठे। इसके बाद उसने पड़ोस में रहने वाले सियानंद आदि को सूचना दी। उन लोगों ने आकर परिवार के सदस्यों और मेहमानों को जगाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं उठे तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed