{"_id":"5cfd515cbdec22075060a1d2","slug":"156010530011-shamli-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में जलभराव से गहरा सकती है समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में जलभराव से गहरा सकती है समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश में जलभराव से गहरा सकती है समस्या
थानाभवन। नगर पंचायत की सुस्ती का खामियाजा कस्बे की करीब 50 हजार की आबादी को भुगतना पड़ रहा है। कस्बे के नाले-नालियां चोक होने से उनमें मच्छर पनप रहे हैं और लोग उनसे परेशान हैं। बरसात के दिनों गली-गली में होने वाले जलभराव से लोगों की फजीहत होनी तय है। खुद का कस्बा होने की वजह से गन्ना मंत्री भी इसे लेकर चिंता जता चुके हैं, लेकिन अधिकारी इस आने वाली मुसीबत पर ध्यान देना जरूरी नहीं समझ रहे। अब लोगों की परेशानी की बात करें तो कस्बे कई प्रमुख इलाकों के नाले-नालियां गंदगी से अटे पड़े हैं। चूंकि, नगर पंचायत की ओर से इनकी समय से फागिंग व सफाई नहीं होती तो यहां बड़ी संख्या में मच्छरों की तादात बढ़ रही है, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो रखा है। अमर उजाला की टीम ने रविवार को कई प्रमुख नालों का जायजा लिया तो यह तस्वीर सामने आई।
एलएलआर कॉलेज के समीप
कस्बे के लाला लाजपत राय कन्या एवं बालक इंटर कॉलेज के निकट स्थित नाले गंदगी का आलम ये है कि यहां झाड़ियां खड़ी हैं। गंदगी से नाला अटका पड़ा है। दोनों कॉलेजों में एक हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। कई बार इसकी शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक इस नाले की सफाई नहीं हुई।
मेला ग्राउंड का नाला
मेला ग्राउंड के बड़े नाले की पिछले एक साल से ज्यादा की स्थिति खराब बनी हुई है। पूरा नाला अटा पड़ा है। यहां लंबे समय से फागिंग भी नहीं कराई गई। इससे पैदा हो रहे मच्छरों से पूरा मोहल्ला त्रस्त है। इस नाले से निकासी न होने के कारण बरसात के दिनों में पूरा क्षेत्र जलमग्न हो जाता है।
विज्ञापन
नई घासमंडी
मंडी के नाले की भी स्थिति पिछले कई माह से बदतर बनी हुई है। लोगों का कहना है कि इन दिनों यहां मच्छरों ने जीना बेहाल कर रखा है तो बरसात के दिनों में यहां सड़कों पर पानी भर जाता है। इससे यहां लोगों का जीना मुश्किल हो रखा है। कई बार इसकी शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
बरसात से पहले अभियान चलाकर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा वर्तमान में भी नगर पंचायत की ओर से लगातार सफाइ कराई जा रही है। यदि एकाध जगह गंदगी है तो उसे भी शीघ्र साफ करा दिया जाएगा।--रवि यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत