फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   इस माह बनत में शुरू हो जाएगा वृहद गो संरक्षण केंद्र

इस माह बनत में शुरू हो जाएगा वृहद गो संरक्षण केंद्र

Mon, 10 Jun 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
इस माह बनत में शुरू हो जाएगा वृहद गो संरक्षण केंद्र
शामली। कस्बा बनत में वृहद गो संरक्षण केंद्र का भवन लगभग तैयार हो चुका है। 1.20 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले इस केंद्र में 185 गायों को रखने की क्षमता होगी। अधिकारियों का दावा है कि 15 दिन में गो संरक्षण केंद्र चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गांव और शहरों में खुला घूमने वाली गोवंश के संरक्षण के लिए सरकार ने पिछले साल प्रदेश के सभी जिलों में वृहद गो संरक्षण केंद्र बनाने की योजना शुरू की थी। इस योजना का उद्देश्य आवारा घूमने वाले गोवंश की देखभाल और इनसे हो रहे फसलों के नुकसान पर रोक लगाना है। इसके तहत शासन ने प्रत्येक जिले में केंद्र के लिए भूमि का चयन कर निर्माण कराने के निर्देश जारी किए गए थे। शामली जनपद में कस्बा बनत में वृहद गो संरक्षण केंद्र बनाने के लिए 9225 स्कवायर फीट भूमि का चयन किया गया था। शासन से बजट जारी होने पर कार्यदायी संस्था उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड प्रखंड सहारनपुर ने फरवरी 2019 में निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। 20 मई में कार्यदायी संस्था ने भवन का निर्माण कार्य पूरा होने की सूचना बोर्ड पर अंकित कर दी है। यह भवन 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि वृहद गो संरक्षण केंद्र का भवन बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही इसे चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निकाय-ग्राम पंचायत करेंगी देखभाल
शामली। वृहद गो संरक्षण केंद्र की देखभाल स्थानीय निकाय या ग्राम पंचायत की रहेगी। सरकार की तरफ से इसके लिए बजट जारी किया जाएगा। यह बजट केंद्र का संचालन या देखभाल करने वाली निकाय या ग्राम पंचायत को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन की योजना के तहत कस्बा बनत में वृहद गो संरक्षण केंद्र का भवन बनकर तैैयार हो गया है। करीब 15 दिन में यह केंद्र चालू हो जाएगा। इस केंद्र में आदर्श स्थिति में करीब 185 गोवंश एक साथ रखे जा सकेंगे। - डाक्टर राजेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed