फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महंगाई ने बिगाड़ा लोगों की रसोई का बजट

महंगाई ने बिगाड़ा लोगों की रसोई का बजट

Mon, 10 Jun 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
महंगाई ने बिगाड़ा लोगों की रसोई का बजट
महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट
विज्ञापन

शामली। पिछले एक पखवाड़े से रसोई में प्रयोग होने वाली चीजों के दाम में लगातार तेजी आ रही है। दाल चावल, घी ,तेल सबकी कीमतें सातवें आसमान पर जा रही हैं। दालें तो सैकड़ों पार कर गई हैं। कई चीजों के दाम तो 20 फीसदी तक महंगे हो गए हैं। कीमतों में तेजी का क्रम 20 जून के बाद शुरू हुआ है। सबसे ज्यादा तेजी दाल और चावलों में हो रही है। अच्छा बासमती चावल में तो 20 से 25 रुपये किलो तक की तेजी है। दालों का भी यही हाल है। कई दालें तो 10 से 15 रुपये बढ़कर 100 रुपये किलो से ऊपर पहुंच गई हैं। घी, तेल में भी जबर्दस्त तेजी है। लोगों का कहना है कि दाल चावल, और तेल सब महंगा हो रहा है। लोगों को अपनी रसोई का बजट बिगड़ने की चिंता सताने लगी है।

दूध भी हो गया महंगा
शामली। कुछ ब्राडेड कंपनियों ने अपने दूध का रेट दो रुपये किलो तक बढ़ा दिया है। फुल क्रीम दूध 52 रुपये किलो से बढ़कर 54 रुपये कर दिया है। दूध का रेट बढ़ने की वजह से देशी घी में भी 20 से 25 रुपये किलो की तेजी आ गई है। कुछ दुकानों पर पनीर भी 20 रुपये किलो महंगा कर दिया गया है।
विज्ञापन

यशिका संगल कहती हैं कि घरेलू चीजों की कीमतों पर सरकार को नियंत्रण रखना चाहिए। यदि इस तरह 15 से 20 प्रतिशत कीमतें बढ़ेंगी तो रसोई का बजट बिगड़ जाएगा, क्योंकि आमदनी सीमित होती है । खर्च बढ़ने से बजट ही बिगड़ता है। वैसे भी मोदी सरकार मध्यम वर्गीय परिवारों का ध्यान रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेणू जिंदल सरकार को महंगाई कम करने के प्रयास करने चाहिए। घरेलू रोजमर्रा के रसोई के सामान की कीमतों पर सरकारी नियंत्रण होना चाहिए । महंगाई बढ़ने की वजहों पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए। ताकि आम जनता पर बोझ ना पड़े।

अनिता बंसल कहती हैं कि दाल चावल, तेल सब महंगा हो रहा है। रसोई का खर्च बढ़ने लगा है। ऐसे में घर का बजट बिगड़ता है। हर चीज महंगी क्यों हो रही है। सरकार को विचार कर इन्हें नियंत्रित रखने के प्रयास करने चाहिए, ताकि आम लोग परेशान ना हों।
वुस्त 15 दिन पूर्व वर्तमान कीमत
उड़द दाल धुली 85 100
उड़द दाल छिलका 80 90
दाल मूंग 75 90
मसूर दाल 65 80
चीनी 34 36
बेसन 70 80
देशी घी 370 400
सरसों तेल 90 105
चावल बासमती 80 105
दूध फुल क्रीम 52 54
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed