फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   व्यापारियों ने शामली तक मेट्रो ट्रेन का नया रूट निकालने की मांग उठाई

व्यापारियों ने शामली तक मेट्रो ट्रेन का नया रूट निकालने की मांग उठाई

Sun, 09 Jun 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने शामली तक मेट्रो ट्रेन का नया रूट निकालने की मांग उठाई
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सुभाष चौक कार्यालय में हुई। मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र भेजकर कहा कि शामली जिला एनसीआर में शामिल हो चुका है। उन्होंने गाजियाबाद से मेरठ होकर शामली तक मेट्रो ट्रेन का नया रूट बनाकर संचालन किए जाने की मांग की है। अवगत कराया कि बीकानेर से हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में एक दिन बीकानेर से चलकर प्रत्येक शनिवार को शामली आती थी। 11 माह से यह ट्रेन बंद चल रही है। उन्होंने इसके पुन: संचालन की मांग की है। नगराध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद्र धीमान, जिला संगठन महामंत्री प्रदीप विश्वकर्मा, नगर महामंत्री रवि संगल, मनोज मित्तल गौरव बंसल पवन गोयलराम दयाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed